NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला अस्पताल की लैब में ब्लड सैंपल के साथ ‘रीलबाजी’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > जिला अस्पताल की लैब में ब्लड सैंपल के साथ ‘रीलबाजी’
छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल की लैब में ब्लड सैंपल के साथ ‘रीलबाजी’

महिला टेक्नीशियनों का वीडियो वायरल, प्रबंधन ने दिए जांच के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: August 29, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta August 29, 2026
Share
2 Min Read

दुर्ग। जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी के दौरान महिला टेक्नीशियनों द्वारा रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। लैब प्रभारी जेपी मेश्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जांच के बाद संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में कुछ महिला टेक्नीशियन लैब के अंदर ब्लड सैंपल के साथ रील बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की गतिविधि से मरीजों की जांच और सैंपल प्रक्रिया प्रभावित तो नहीं हुई। अटल आरोग्य लैब जिला अस्पताल की जांच व्यवस्था का अहम हिस्सा है। यहां करीब 134 तरह की जांच मुफ्त की जाती हैं। लैब का संचालन ॥रुरु कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है। रील का वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले इसी लैब में एक 24 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट को लेकर विवाद हुआ था। युवक को जांच के बाद एचआईवी पॉजिटिव बताया गया था। युवक ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए तो दोबारा जांच और पड़ताल के बाद रिपोर्ट में सुधार किया गया। अब रील का वीडियो वायरल होने के बाद लैब की कार्यप्रणाली को लेकर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन अब यह पता कर रहा है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया था। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि उस दौरान लैब का कामकाज और मरीजों के सैंपल की जांच प्रभावित हुई थी या नहीं। सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने कहा कि लैब या कार्यस्थल पर ड्यूटी के दौरान इस तरह वीडियो बनाना लापरवाही है। मामला सामने आते ही जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

भाटापारा सब्जी मंडी में भीषण आग

21 नक्सलियों ने एके-47 समेत अन्य हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

जिला प्रशासन ने ग्राम अकलतरी में बारात आने के पूर्व रोका नाबालिग का विवाह

रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे में भीषण हादसा

राजिम कुंभ में झलक रहा भ्रष्टाचार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article यूसीसी पर कांग्रेस के प्रदर्शन की चेतावनी पर सांसद संतोष पांडेय का पलटवार, कहा- सफल नहीं होंगे मंसूबे
Next Article पीएम मोदी के जन्मदिन से भाजपा के सेवा संकल्प अभियान का होगा आगाज

खबरें और भी है....

खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर, बाइक व एयरगन छोडक़र भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
2 हादसों में 3 युवकों की मौत, नशे में ड्यूटी कर रहा वार्ड बॉय बर्खास्त
पत्रकार राकेश स्वर्णकार क़ो पितृ शोक
तेल टैंकर ने बाइक सवार युवकों को ठोका, दो मृत, बहन के घर से राखी बंधवाकर घर लौटते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?