रायगढ़। एक व्यक्ति के पिछले 10 से 11 दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है, लापता युवक का नाम अजित सिंह चन्द्रा बताया जा रहा है।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर मामले की गुमशुदगी रिपोर्ट नजदीकी पुलिस थाने में दर्ज करा दी गई है। इसके बावजूद अब तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस मामले में परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को संबंधित व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत 8889234762 बृजभूषण चन्द्रा , 8319020255 प्रज्ञा चन्द्रा को सूचित करें।
लापता युवक अजित सिंह की पतासाजी में जुटे परिजन



