NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महतारी वंदन योजना की राशि से बेटी के भविष्य को संवार रहीं पूर्णिमा धर्मा, अश्वनी को भी प्रदान कर रही आर्थिक संबल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महतारी वंदन योजना की राशि से बेटी के भविष्य को संवार रहीं पूर्णिमा धर्मा, अश्वनी को भी प्रदान कर रही आर्थिक संबल
रायगढ़

महतारी वंदन योजना की राशि से बेटी के भविष्य को संवार रहीं पूर्णिमा धर्मा, अश्वनी को भी प्रदान कर रही आर्थिक संबल

हाल ही में 26वीं किश्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंची राशि° ई-केवाईसी जरूरी, महिलाओं से समय पर अपडेट कराने की अपील

lochan Gupta
Last updated: April 14, 2026 12:07 am
By lochan Gupta April 14, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित महतारी वंदन योजना राज्य की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ भविष्य के लिए बचत भी कर पा रही हैं।
हाल ही में योजना की 26वीं किश्त के रूप में प्रदेश की 68 लाख 48 हजार 899 महिलाओं के बैंक खातों में 641 करोड़ 62 लाख 92 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई। किश्त जारी होते ही हितग्राही महिलाओं के मोबाइल पर सूचना पहुंची और उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली। जिले में भी लगभग 3 लाख महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। विकासखण्ड खरसिया के ग्राम मदनपुर की पूर्णिमा धर्मा इस योजना का सार्थक उपयोग कर रही हैं। उन्हें मिलने वाली सहायता राशि से वे अपनी बेटी कृति धर्मा के नाम संचालित सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित निवेश कर रही हैं। पूर्णिमा के अनुसार, यह योजना उनकी बेटी के सुरक्षित भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इसी प्रकार खरसिया क्षेत्र की श्रीमती अश्वनी भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उनके अनुसार, योजना से प्राप्त राशि उनके दैनिक जीवन में आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। अब उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। योजना के अंतर्गत हितग्राही महिलाओं को निरंतर लाभ मिल सके, इसके लिए ई-केवाईसी अद्यतन का कार्य भी किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 3 अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 जून तक जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत भवन एवं शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों के माध्यम से ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी हितग्राही महिलाओं से अपील की गई है कि वे समय पर अपना ई-केवाईसी पूर्ण कराएं, ताकि उन्हें योजना की राशि बिना किसी बाधा के निरंतर प्राप्त होती रहे।

You Might Also Like

सीएम साय की पहल पर मेडिकल कॉलेज में दो नये पीजी कोर्स को मिली मंजूरी

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

धरना दे रहे युवकों को कार से कुचलने का प्रयास

चन्द्रहासिनी मंदिर में बाल गायिका आरु साहू का कार्यक्रम आज

डीजीसेट मरम्मत में लापरवाही पर सीएचएमओ पर बिफरे कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑपरेशन आघात : जशपुर और रायगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Next Article वित्त मंत्री श्री चौधरी ने पुसौर में लाइब्रेरी, पुष्पवाटिका एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

खबरें और भी है....

नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज, सीएम साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ की सौगात
जालसाजी कर महिला से ठग लिए 25 लाख एक ही जमीन को दो बार बेचने का प्रयास
फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा
अवैध शराब पर आज भी बड़ी कार्रवाई, तमनार पुलिस ने गारे प्रिंसी ढाबा में रेड में पकड़ा 36 पाव देशी अंग्रेजी शराब जब्त, ग्राम कोलम में महिला से 40 लीटर महुआ शराब जब्त
केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज, सीएम साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?