NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्रद्धालुओं के लिए यादगार बना श्री राणी सती दादी सेवा समिति का समापन महाभंडारा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > श्रद्धालुओं के लिए यादगार बना श्री राणी सती दादी सेवा समिति का समापन महाभंडारा
रायगढ़

श्रद्धालुओं के लिए यादगार बना श्री राणी सती दादी सेवा समिति का समापन महाभंडारा

माता के नौवें रूप सिद्धिदात्री की हुई विधिवत पूजा - अर्चना

lochan Gupta
Last updated: March 27, 2026 11:27 pm
By lochan Gupta March 27, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। आज चैत्र नवरात्रि की नवमीं तिथि को शहर के सभी माता जगतजननी के मंदिरों में दर्शन पूजन करने श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। माता भवानी के के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि विधान से की गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें यश, बल और धन भी प्रदान करती हैं। शास्त्रों में उल्लेख है कि मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है। मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाली हैं। सभी देवी-देवताओं को मां से ही सिद्धियों की प्राप्ति हुई हैं। भगवान शिव ने भी मां की तपस्या कर सिद्धियों को प्राप्त किया। मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हो गया और वह अर्धनारीश्वर कहलाए। वहीं आज नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के बाद सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कुंवारी कन्या जिमाकर व हवन यज्ञ महाआरती कर चैत्र नवरात्रि महापर्व का समापन किया। शहर के बूढ़ी माई मंदिर में भी चैत्र नवरात्रि महापर्व की खुशी में श्रद्धा से शहर की प्रसिद्ध धार्मिक श्री राणी दादी सेवा समिति की कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोडिय़ा, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रतिदिन माता का श्रृंगार कर सुबह से दोपहर तक पूरे नौ दिनों तक महाभंडारा का आयोजन किया जो हर श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक एवं यादगार रहा।

अतिथियों ने किया महाभंडारा का शुभारंभ

आज नवमीं तिथि के समापन अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक बाबूलालअग्रवाल वकील प्रेसीडेंट अग्रवाल मित्र सभा, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती रेखा महमिया, समाजसेवी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी पूनम महमिया अनेक गणमान्य लोगों ने माता भवानी की पूजा अर्चना के पश्चात महाभंडारा का शुभारंभ किया। वहीं पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारे से गुंजायमान हो गया। वहीं समिति की सभी महिला सदस्यों व सुभाष चिराग, कमल मित्तल ने अतिथियों के भाल पर तिलक लगाकर व दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

हजारों श्रद्धालुओं का लगा रेला

चैत्र नवरात्रि की आज समापन तिथि नवमीं महापर्व को दादी सेवा समिति के नौ दिवसीय महाभंडारा में सुबह से दोपहर तक लगभग पाँच हजार श्रद्धालुओं ने माता जगतजननी का महाभोग ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। वहीं महाभंडारा में आए श्रद्धालुओं ने दादी सेवा समिति के इस नेक पहल की हृदय से सराहना कर समिति के सभी सदस्यों को बधाई दिए।

आशा – सुनील ने जताया आभार

आज समापन अवसर पर धार्मिक आयोजन की संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल ने सभी सहयोगी सदस्यों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व शहर के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रति आभार प्रकट करते हुए बड़ी विनम्रता से कहा कि माता जगतजननी की विशेष कृपा से और सभी सहयोगियों के सकारात्मक सहयोग से इस नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन को भव्यता मिली। जिसके लिए हम सभी के प्रति हृदय से आभारी हैं और उम्मीद है भविष्य में भी इस सदैव इस तरह सकारात्मक सहयोग मिलता रहेगा। वहीं नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोडिय़ा सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल, संतोष चिराग, रोमी निगानिया, सुभाष चिराग, संजय कालू, कमल मित्तल, आलोक मित्तल, विकास निगानिया सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

सडक़ सुरक्षा के अंतर्गत स्कूलों में हुए विविध जागरूकता कार्यक्रम

भारी वाहन की ठोकर से बाईक चालक की मौत, दूसरा घायल

नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ी

मनरेगा के प्रावधानों को बदलने को लेकर प्रदर्शन

पक्के मकान का सपना होगा पूरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनएमएल तलईपल्ली में कौशल प्रमाणन एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित
Next Article नक्सली कमांडर रूपी रेड्डी, चंदर समेत 19 माओवादी कर सकते हैं आत्मसमर्पण

खबरें और भी है....

रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर
ईएसआईसी अस्पताल में श्रमिकों को मिल रही बेहतर सुविधा, सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में चल रहा प्रयास
रामाधीन पेट्रोल पंप को निगम ने किया सील
रामनवमी पर खरसिया पुलिस ने दो सौ हेलमेट का किया वितरण
महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी मामले में दो और गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?