NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बरमकेला बस स्टैंड के ऐतिहासिक बरगद को जिंदा जलाने की साजिश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > बरमकेला बस स्टैंड के ऐतिहासिक बरगद को जिंदा जलाने की साजिश
सारंगढ़

बरमकेला बस स्टैंड के ऐतिहासिक बरगद को जिंदा जलाने की साजिश

lochan Gupta
Last updated: April 6, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta April 6, 2026
Share
3 Min Read

बरमकेला। एक ओर जहां सरकार वृक्षारोपण के लिए करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर नपं बरमकेला में एक विशालकाय और वर्षों पुराने बरगद के पेड़ को सोची – समझी साजिश के तहत मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बस स्टैंड स्थित मुख्य मार्ग पर खड़े इस बरगद के पेड़ की जड़ों में आग लगाकर उसे सुखाने की कोशिश की जा रही है, ताकि इसे रास्ते से हटाया जा सके।
?स्थानीय निवासी तुलसीदास नायक ने जिला कलेक्टर और वन विभाग को सौंपे अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि – नगर पंचायत बरमकेला के बस स्टैंड के पास स्थित शासकीय भूमि पर एक प्राचीन बरगद का पेड़ है। नायक का आरोप है कि पास ही स्थित धरम वस्त्रालय के संचालक द्वारा अपने निर्माणाधीन भवन के सामने स्थित इस पेड़ को साजिश के तहत नुकसान पहुँचाया जा रहा है। पेड़ की जड़ों को पहले खोखला किया गया और फिर उसमें आग लगा दी गई ताकि पेड़ धीरे-धीरे सूख जाए। जब मैंने पेड़ बचाने के लिए वहां मिट्टी डलवाई और चबूतरा बनाने की कोशिश की, तो रातों-रात उस मिट्टी को भी वहां से गायब कर दिया गया।
शिकायत के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी सारंगढ़ द्वारा मौके की जांच कराई गई। हालांकि 12 दिसंबर 25 को जारी वन विभाग की रिपोर्ट और मौके पर तैयार पंचनामा में एक अलग ही कहानी सामने आ रही है। वन विभाग के अनुसार ?बरगद का वृक्ष वर्तमान में अत्यंत वृद्ध और खोखला हो चुका है। यह पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे राहगीरों और वाहनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। ?मौके पर मौजूद पंचों ने भी सहमति जताई है कि सुरक्षा की दृष्टि से इसे हटाना आवश्यक हो सकता है। ?अब सवाल यह उठता है कि क्या पेड़ वाकई प्राकृतिक रूप से कमजोर हुआ है या फिर उसे पॉइजनिंग और जड़ों में आग लगाकर जान बूझकर कमजोर किया गया है ? शिकायतकर्ता तुलसी दास नायक ने स्पष्ट रूप से कलेक्टर से मांग की है कि पर्यावरण संरक्षण के हित में पेड़ काटने की अनुमति न दी जाए और आग लगाने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
फिलहाल, यह मामला कलेक्टर और मुख्य नपं अधिकारी के पास लंबित है। एक तरफ पर्यावरण प्रेमी पेड़ को बचाने की गुहार लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ विभाग इसे ‘खतरा’ बता रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मूक वृक्ष को न्याय दिलाता है या फिर यह विकास और रसूख की भेंट चढ़ जाता है।

You Might Also Like

विवाह पूर्व सिकलसेल की कुंडली मिलान से हो सकता है सिकलिन की रोकथाम

मुख्यमंत्री साय के कार्यों की खुशी हमन छग के रहवासी, खुशी रहे बारोमासी

सलिहा सोसाइटी मे बोरी से बोरी पलटी का खेल

भालू के हमले से तीन घायल, एक की हालत गंभीर

पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ द्वारा जिले के थाना प्रभारियों की ली गयी अपराध समीक्षा बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मीनकेतन प्रधान की काव्य-साधना
Next Article भाजपा स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

खबरें और भी है....

सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी, महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी
मां के सामने किशोर का अपहरण, अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नौकरी लगाने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी
5 उद्योगों पर 18.85 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?