NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव
सारंगढ़

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
5 Min Read

सारंगढ़। सावन माह के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था, पारंपरिक परंपराओं की मन मोहक छटा देखने को मिली। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी के निर्देश पर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा, विशिष्ट अतिथि शकुंतला पोर्ते विधायक प्रतापपुर , जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बैजयंती नंदराम लहरे के द्वारा पं. दीनदयाल उपा. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन,पुष्पांजलि के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सावन महोत्सव का शुभारंभ जिला भाजपा कार्यालय में हुआ। महिला मोर्चा के महामंत्री रागनी केसरवानी, शिवा अनिल साहू के द्वारा सभी अतिथियों को गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। रंग बिरंगी साडीयों में सजा सावन महोत्सव भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया। सावन महोत्सव का यादगार पल सावन की हरियाली,बहनों के साथ, खुशियों से भरा माहौल इन्हीं खूबसूरत एहसासों के साथ इस वर्ष सावन महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। रंग बिरंगी सुंदर-सुंदर साडिय़ों में सजी सभी बहनों ने पूरे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी ऐसा लग रहा था मानो सावन की रंगत इन बहनों के चेहरे पर उतर आई हो।
कार्यक्रम में मातृ शक्ति ने हजारों के संख्या में उत्साह पूर्वक सहभागिता निभायी। मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि – अगस्त क्रांति व सावन महोत्सव भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गरिमा मय वातावरण में मनाया जा रहा है।स्वतंत्रता आंदोलन में देश के हर क्षेत्र और समाज के लोगों ने अपना योगदान दिया।किसी ने अपना जीवन समर्पित किया, किसी ने अपना घर परिवार छोड़ा, न जाने कितने बहनों के मांग का सिंदूर पुछा न जाने कितनी माता के कोख उजड़े और न जाने कितने लोगों का सहारा छीन गया। इस भारत छोड़ो आंदोलन में अनेक वीरों ने मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी इन बलिदानों के कारण ही आज हम स्वतंत्रता और लोकतंत्र के गौरव का अनुभव कर पा रहे हैं। मंत्री महोदय ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती लहरे की खुलकर तारीफ की, विशिष्ट अतिथि श्रीमती शकुंतला पोर्ते ने कहा कि – महिला मोर्चा की ताकत इसकी जमीनी सक्रियता है, आगामी तिरंगा यात्रा और संत शिरोमणि रविदास की जयंती को हमें उत्सव की तरह मनाना है। महिला मोर्चा समाज भाजपा की रीढ है, हमारी जिम्मेदारी है कि – समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़े और केंद्र , राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।जिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती का यह कार्यक्रम को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी, वह भीड़, भीड़ में अनुशासन तारीफे काबिल था।
भाजपा महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में भक्ति भजन, जलेबी दौड़ एवं कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर लगभग 1000 महिलाओं को सुहाग किट एवं साड़ी वितरण मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक शकुंतला पोर्ते के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल के द्वारा महिलाओं को सम्मानित करते हुए वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती नंदराम लहरें ने कहां कि चुनौतियों से क्यों डरता है।उसका सामना करना सीख, क्यों कि चुनौतियां ही तुम्हें, तुम्हारे महान सफलता के लिए तैयार करेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, जिला महिला मोर्चा प्रभारी गीतांजलि महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा साहू, सरस्वती साहू, नंदिनी साहू, हीरा बाई रमशिला साहू, रजीन चौहान, अंजू पटेल, ललिता पटेल, सरिता बंजारे, सविता गढ़तिया, रविता भारद्वाज की विशेष भूमिका रही। अंत में यही कहना चाहूंगी कि इस सफल एवं यादगार सावन उत्सव को सफल बनाने में सभी सहयोगियों का विशेष योगदान रहा उनका हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। सभी बहनों की उत्साहपूर्ण सह भागिता ने सावन महोत्सव को और भी यादगार एवं भव्य बना दिया।

You Might Also Like

कां. में ही कार्य करेंगे प्रवेश दुबे बैज का निर्देश

अवैध परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर पकड़ाए

आवास राशि से मकान बनाएं अन्यथा होगा कुर्की : हरिशंकर चौहान

तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

छग शासन के प्रमुख अभियंता भतपहरी ने ली प्रेस वार्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पथरीली पहाडिय़ों को हराभरा बनाने वन विभाग की अभिनव पहल
Next Article भाजपा मंडल लेंधरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

खबरें और भी है....

भारी वाहन की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत
नौनिहालों के भविष्य पर मंडराता मौत का पहिया
इंटर्न डाक्टरों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी, सीनियर डाक्टरों पर बढ़ा दबाव
96 विद्यार्थियों ने सीखी कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बारीकियां
शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारी वाहन की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?