सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को अवैध गांजा परिवहन करते स्विफ्ट डिजायर कार से 62 किलो 245ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामदकरने में सफलता प्राप्त हुई है। विवरण इस प्रकार है कि 7 अप्रैल 26 के दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सुचना मिला कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्र ओडी-02 बीव्ही-7653 में कुछ व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लेकर शक्ति जांजगीर तरफ जाने वाले है सूचना पर ग्राम बोरिदा, बगीचा तालाब पास मेन रोड मे घेराबंदी करने पर स्विफ्ट डिजायर कार का चालक कार को दूर में छोडक़र अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
गवाहों के समक्ष स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 59 पैकेट में कुल 62 किलो 245 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, 01नग स्विफ्ट डिजायर कार क्र ओडी-02 बीव्ही-7653 को जप्त कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लियें। कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि मोतीलाल डनसेना, प्र.आर.- विजय यादव, मोहन गुप्ता आर,विमल जांगड़े, खेमलाल श्रवण टंडन दिलीप स्नेही, दिगंबर, दिलीप साव, साइबर सेल से रामकुमार मानिकपुरी, दीपक मैत्री कृष्णा डनसेना मोतीलाल जांगड़े व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे स्विफ्ट डिजायर कार से 62 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद



