सरगुजा। अंबिकापुर में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने 4 महिलाओं को कुचल दिया, हादसे में 3 महिलाओं की जान चली गई। हादसा रविवार शाम एनएच-130 स्थित भि_ीकला में हुआ है। महिलाएं सब्जी खरीदकर बाजार से लौट रही थी, तभी अचानक सामने से आई बेकाबू स्कॉर्पियो उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई।
मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने गाड़ी के ड्राइवर को खूब पीटा और हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक 3 से 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक महिलाएं जोगी बांध की रहने वाली थी, जिसमें रामबाई (50), मुन्नी बाई (40), श्यामपति (35) को कुचलते हुए ट्रेलर से टकराई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (क्रमांक सीजी 15 ईएच 8874) अंबिकापुर से लखनपुर जा रही थी, तभी ग्राम भि_ीकला में 3 महिलाओं को कुचलते हुए गाड़ी आगे बढ़ी और तीसरी महिला को रौंदा दिया। गाड़ी फिर भी नहीं रुकी आगे जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराकर रूक गई।
3 महिलाओं की मौत, नेशनल हाईवे में लगा जाम
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल तीनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य महिला आयुशी घायल है। गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो से भाग रहे ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पीटा। उग्र भीड़ ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम कर दिया था। मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने ड्राइवर सोनू राजवाड़े को गिरफ्तार कर लिया और उसे तुरंत थाने भेजा। फिलहाल ग्रामीणों को समझाइश देने के बाद मामला शांत हुआ और जाम हटाया गया।
सब्जी खरीदने आई थी महिलाएं
हर रविवार को भि_ीकला में साप्ताहिक बाजार लगता है। हादसे की शिकार महिलाएं सब्जी खरीदने बाजार आई थीं, और शाम को लौट रही थीं। अभी महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सीएम साय ने जताया दु:ख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के ग्राम भि_ीकला के पास हुए सडक़ हादसे में 3 महिलाओं की असामयिक मृत्यु पर दु:ख जताते हुए कहा कि शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें। घटना में घायल महिला के समुचित एवं बेहतर उपचार हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।



