NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जादू-टोना के शक में की वृद्धा की हत्या, लकवाग्रस्त महिला को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जादू-टोना के शक में की वृद्धा की हत्या, लकवाग्रस्त महिला को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर

जादू-टोना के शक में की वृद्धा की हत्या, लकवाग्रस्त महिला को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 5, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta April 5, 2026
Share
3 Min Read

जशपुर। जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। फूलमइत बाई (71) को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है
मृतिका फूलमइत बाई (71) ग्राम गीतारी पानी स्थित अपने प्रधानमंत्री आवास में अकेली रहती थीं। उनके पति और बच्चों का पहले ही निधन हो चुका था। फूलमइत बाई लकवाग्रस्त होने के कारण चलने-फिरने में भी असमर्थ थीं। गांव में रहने वाले परिजन उनकी देखभाल और भोजन की व्यवस्था करते थे। यह घटना 4 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे सामने आई, जब एक परिजन महिला के घर खाना लेकर पहुंचा। उसने फूलमइत बाई की मौत हो चुकी थी। शव से कंबल हटाने पर सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान दिखे। मौके पर एक डंडा भी मिला, जिससे हत्या की आशंका और पुख्ता हो गई। शुरूआती पूछताछ में सामने आया कि गांव का ही निवासी छदनू राम (30) मृतिका फूलमइत बाई पर जादू-टोना करने का शक करता था। इसी शक के आधार पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी छदनू राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसके परिवार के सदस्य अक्सर बीमार रहते थे, जिससे उसे फूलमइत बाई पर जादू-टोना करने का संदेह था। इसी शक के चलते 3 अप्रैल की रात करीब 9 बजे वह महिला के घर पहुंचा और पास में पड़े लकड़ी के डंडे से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस की तुरंत कार्रवाई
बगीचा थाना पुलिस ने तत्काल बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में यूज़ डंडा भी जब्त कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
एएसपी राकेश कुमार पाटनवार ने कहा कि मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में अंधविश्वास के कारण हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने सबूतों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की है। ऐसे मामलों में लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

You Might Also Like

छेड़छाड़ के आरोप में अज्ञात युवक की पीटकर हत्या

गम्हरिया स्कूल के पास पिकअप-ट्रक की आपने सामने टक्कर

महुआ के लालच में जल रहा बादलखोल अभ्यारण्य, विभाग को नहीं है खबर

कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील के खिलाफ अग्रवाल समाज का फूटा गुस्सा

चाईल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एक नग देशी पिस्टल 2 मैंगजीन, 18 नग जिंदा राउंड के साथ 2 युवक गिरफ्तार
Next Article स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

खबरें और भी है....

स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, तीन की मौत
जादू-टोना के शक में की वृद्धा की हत्या, लकवाग्रस्त महिला को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
एक नग देशी पिस्टल 2 मैंगजीन, 18 नग जिंदा राउंड के साथ 2 युवक गिरफ्तार
हॉकी से जानलेवा हमला, आरोपी को 7 साल की कैद
लापता दो बच्चों की तालाब में मिली लाश, गांव में पसरा मातम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?