NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शिक्षक पिता के चालीस वर्षीय सेवा से रिटायरमेंट मेट पर भावुक हुए जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शिक्षक पिता के चालीस वर्षीय सेवा से रिटायरमेंट मेट पर भावुक हुए जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा
रायगढ़

शिक्षक पिता के चालीस वर्षीय सेवा से रिटायरमेंट मेट पर भावुक हुए जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा

lochan Gupta
Last updated: April 5, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta April 5, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को अपना राजनीतिक गुरु मानते है और स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जशपुर के स्वर्गीय देवकी महाराज को अपना गुरु मानते है। स्वर्गीय देवकी महाराज की बेटी अनिता का विवाह उमेद कुमार शर्मा के साथ हुआ। पेशे से शिक्षक उमेद शर्मा के चालीस वर्षीय सेवा से भावुक उनके बेटे जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने सोशल मंच पर विचार भावुक साझा करते हुए कहा पापा आप 40 साल की सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त (रिटायर) हो गए,आपके संघर्षों को प्रणाम करता हूँ, मेरे भीतर जो भी संस्कार हैं, वो आपकी ही देन हैं। काम के प्रति आपकी अटूट श्रद्धा, अनुशासन और समर्पण को मैंने बचपन से देखा है और अब अपनी जिंदगी में उन्हीं आदर्शों को जीने की कोशिश कर रहा हूँ। एक शिक्षक के रूप में आपने पूरे जीवन भर दूसरों का भविष्य संवारा, और एक पिता, पति व परिवार के मुखिया के रूप में आपने अपना शत प्रतिशत समय दिया है। आपने बिना थके हमारे लिए जो मेहनत की, हम उसके लिए हमेशा आपके ऋणी रहेंगे। सुमीत शर्मा ने पिता की झलक कविता की पंक्तियों में देखने की बात कही।
उमेद कुमार शर्मा जी का जन्म एडु (चन्द्रशेखरपुर) में 01 अप्रैल 1964 को हुआ। प्रारंभिक शिक्षा से लेकर मैट्रिक तक की शिक्षा कोड़ातराई, (रायगढ़) से प्राप्त की तथा उच्च शिक्षा पी.डी. कॉमर्स कॉलेज रायगढ़ से पूर्ण की। समाजशास्त्र विषय में आपने स्नातकोत्तर उपाधि स्व. अध्यायी छात्र के रूप में अर्जित की। शिक्षा के क्षेत्र में आपकी सेवाएँ अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय रही है। दिनांक 24 दिसम्बर 1986 को जशपुर विकासखण्ड के कन्या प्राथमिक शाला सिटोंगा में सहायक शिक्षक के रूप में अपनी शासकीय सेवा प्रारंभ की तत्पश्चात अक्टूबर 1992 में खरसिया विकासखण्ड के प्राथमिक शाला दर्रामुड़ा में तथा अगस्त 1999 में माध्यमिक शाला पामगढ़ में अपनी सेवाएँ प्रदान की। दिनांक 04 अगस्त 2016 को आपने शासकीय पूर्व माध्यमिक आश्रम शाला कुकरीझरिया में कार्यभार ग्रहण किया। जहाँ उन्होंने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाओं से संस्था को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सरलता विनम्रता एवं विद्यार्थियों के प्रति स्नेह भाव सदैव प्ररेणादायी रहा है। उनके शिक्षकीय जीवन में न केवल विद्यार्थियों को शिक्षित किया बल्कि उन्हें एक श्रेष्ठ नागरिक बनने की प्ररेणा भी दी। दिनांक 31 मार्च 2026 को आप अपनी दीर्घकालीन शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। उनका पारिवारिक जीवन भी उतना ही समृद्ध एवं प्ररेणादायक है। धर्मपत्नि श्रीमती अनिता शर्मा एवं आपके तीन सुपुत्र मनीष शर्मा, अमित शर्मा एवं सुमित शर्मा के साथ आपका भरा पूरा परिवार बैकुण्ठपुर (रायगढ़) में निवासरत है। आपके परिवार में बहुएँ एवं नाती-पोते भी है, जो आपके जीवन को और अधिक खुशहाल बनाते हैं।

You Might Also Like

हरिराम होटल व ढाबा में गिरी खाद्य विभाग की दबिश

युवक ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

करो योग रहो हरदम निरोग, नियमित योग के अनेक लाभ.

महज बाईक के लिये दोस्त बन बैठे कातिल

बरपाली और भुकुर्री में पूंजीपथरा पुलिस ने लगाया चौपाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बड़े ने छोटे भाई के सिर में राड से मार कर किया हत्या
Next Article साइबर फ्रॉड पर वार : ‘खौफ-द डिजिटल वॉर’ से जागरूकता की पहल

खबरें और भी है....

स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, तीन की मौत
जादू-टोना के शक में की वृद्धा की हत्या, लकवाग्रस्त महिला को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
एक नग देशी पिस्टल 2 मैंगजीन, 18 नग जिंदा राउंड के साथ 2 युवक गिरफ्तार
हॉकी से जानलेवा हमला, आरोपी को 7 साल की कैद
लापता दो बच्चों की तालाब में मिली लाश, गांव में पसरा मातम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?