NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किशोरी को भगाने वाला साल्हेओना में पकड़ाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > किशोरी को भगाने वाला साल्हेओना में पकड़ाया
रायगढ़

किशोरी को भगाने वाला साल्हेओना में पकड़ाया

पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया रिमांड पर

lochan Gupta
Last updated: July 10, 2025 12:26 am
By lochan Gupta July 10, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। एक नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में कोतरारोड पुलिस ने आरोपी को ग्राम साल्हेओना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपक चौहान (20 साल) को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 जुलाई को एक स्थानीय महिला ने कोतरारोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी दिनांक 07 जुलाई को स्कूल में रिजल्ट लेने के लिए कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास के गांवों में तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। संदेह के आधार पर परिजनों ने दीपक चौहान नामक युवक का नाम लिया, जिससे लडक़ी का पूर्व परिचय था और बातचीत होती थी। परिजनों द्वारा दीपक को लडक़ी से दूर रहने की हिदायत भी दी गई थी, किंतु शिकायतकर्ता के अनुसार उसी युवक ने बहला-फुसलाकर उसकी बेटी को भगाया।
रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सक्रिय कर सूचना प्राप्त की कि अपहृता व संदेही ग्राम साल्हेओना में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची जहां दोनों को बरामद किया गया। गवाहों के समक्ष अपहृता की बरामदगी कर पंचनामा तैयार किया गया एवं दोनों को थाने लाया गया।
महिला डेस्क में एकांत में पीडि़ता से पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि वह दीपक चौहान को पिछले तीन वर्षों से जानती है। दीपक उसे लगातार शादी करने की बात कहता था, जबकि वह स्वयं को नाबालिग होने की बात स्पष्ट कर चुकी थी। 6 जुलाई को दोनों की बातचीत हुई और 7 जुलाई की सुबह दीपक ने स्कूल के पास से उसे अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर ग्राम साल्हेओना ले गया, जहां वह रात्रि भर रही, जहां आरोपी द्वारा किशोर बालिका से शारीरिक संबंध बनाया जिससे प्रकरण में धारा 64(1), 87 ठछै, 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोडी गई
पुलिस ने आरोपी दीपक चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय, अशोक राठिया एवं महिला आरक्षक श्यामा सिदार की सक्रिय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिगों से जुड़े मामलों में सख्ती से कार्रवाई जारी है।

You Might Also Like

महिलाओं के जीवन में आया बदलाव, हर महीने एक हजार रुपए बन रहा आत्मनिर्भरता का आधार

कोतरा में धनतेरस पर सजी रंगों की अद्भुत छटा

मकान व राशन दुकान में धावा बोलने वाले तीन चोर पकड़ाए

मजबूत सूचना तंत्र व त्वरित एक्शन कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सबसे अहम-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

लैलंूगा के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल कुर्रा गुफा तक पहुंची बिजली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोठीकुंडा में घरेलू विवाद पर मारपीट, चार गिरफ्तार
Next Article महिला सरपंच, सचिव और फांदेबाज बाप-बेटे ने किया सरकारी राशन घोटाला

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?