सारंगढ़। रात्रि सूचना मिला कि ग्राम रोहिनापाली के माझा खोल बस्ती में भरत सिदार अपने छोटे भाई की हत्या कर दिया है कि मौके पर पहुंचने पर मौक़े मे प्रार्थीया मृतक की पत्नी श्रीमती हरिप्रिया सिदार पति नेतराम सिदार उम्र 28 वर्ष निवासी रोहिनापाली चौकी कनकवीरा रिपोर्ट दर्ज कराई कि, रात्रि 11 जेठानी केसर सिदार दरवाजा खटखटाकर इन्हे उठाई कि उसके पति भरत लाल सिदार खाना सब्जी बनाने के बात को लेकर लड़ाई झगड़ा कर रहा है जिससे इसके पति नेत राम सिदार को समझा देने बोली तब नेतराम सिदार घर परछी में अपने बड़े भाई भरत लाल सिदार को क्यों लड़ाई झगड़ा कर रहे हो कह कर समझाने लगा तब जेठ भरत लाल के द्वारा तू कौन होता है हम पति-पत्नी के बीच में बोलने वाला कह कर मेरे पति क़ो लड़ाई झगड़ा हाथापाई करने लगा दोनों को छुड़वाकर पति को कमरा अंदर ले जा रही थी तब मेरे जेठ भरत लाल घर परछी में रखे सरिया मोडऩे वाली राड को उठाकर मेरे पति के सिर में दो-तीन बार मारने से मेरे पति जमीन में गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा और बेहोश हो गया तब मैं अपने ससुर लोग को बताई फिर आकर देख तो मेरे पति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी मेरे पति नेतराम को जेठ भरत लाल के द्वारा छड मोडऩे के राड में मार कर हत्या किया है।
रिपोर्ट पर धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो को देकर उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर विवेचना कार्यवाही कर आरोपी भरत लाल सिदार जो भागने के फिराक में था ग्रामीणों के मदद से तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपने छोटा भाई नेतराम सिदार क़ो सरिया मोडऩे वाली राड से सिर मे तीन बार मारकर हत्या करना बतायाआरोपी के निशानदेही पर सरिया मोडऩे वाली राड, घटना के दौरान पहने खून लगे कपड़ा को पुलिस द्वारा जप्त किया गया है आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से बिधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है उक्त त्वरित कार्यवाही में टीका राम खटकर चौकी प्रभारी कनकबीरा प्रधान आरक्षक हीराधार नाग, आ. बिहारी साहू, जीतराम यादव, कुंज बिहारी निराला, एवं समस्त चौकी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
बड़े ने छोटे भाई के सिर में राड से मार कर किया हत्या



