NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य
रायगढ़

राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

शहर व गांव के लोगों की समस्याओं से रुबरु हुए कलेक्टर मयंक

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2026 12:16 am
By lochan Gupta March 31, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आज जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें लेकर पहुंचे। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम रेगड़ा के ग्रामीणों ने वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 में सडक़ निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है, इसके बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, जिससे आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार तहसील पुसौर अंतर्गत ग्राम सुकुलभठली के एक ग्रामीण ने मुख्य मार्ग पर अवैध निर्माण को रोकने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह मार्ग पुसौर से सुकुलभठली होते हुए रायगढ़ जिला मुख्यालय को जोडऩे वाला प्रमुख मार्ग है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा अधूरे सडक़ निर्माण को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ग्राम-कसडोल के कल्याण साहू ने ऋण पुस्तिका में ऑनलाइन नाम दर्ज कराने एवं डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
वहीं ग्राम बनसिया के रघुवर चौधरी ने भूमि अभिलेख में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि फौती दर्ज होने एवं मुआवजा प्राप्त होने के बावजूद वर्तमान में रिकॉर्ड में भूमि समलाती खाते में प्रदर्शित हो रही है। इस पर राजस्व अधिकारियों को जांच कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनदर्शन में राशन कार्ड निर्माण, दिव्यांग पेंशन स्वीकृति, आर्थिक सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

You Might Also Like

केलो डैम में डूबा पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर का बेटा

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा एवं स्वालंबन सिखाता है एनएसएस-भोजराम पटेल

अनवसर में महाप्रभु की सेवा उपचार, छह जुलाई को नेत्रोत्सव

चैन स्नैचिंग गिरोह के 2 फरार आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेप पीडि़ता से केस वापस लेने आरोपी बना रहा दबाव
Next Article कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण

खबरें और भी है....

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गिरी, दशकर्म से लौट रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश
कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?