NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
रायगढ़

कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण

गांव-गांव में लगेंगे शिविर, लंबित प्रकरणों का होगा त्वरित निराकरण

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2026 12:17 am
By lochan Gupta March 31, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत गांव-गांव में राजस्व शिविर आयोजित कर किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्व पखवाड़ा तीन चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, द्वितीय चरण 04 मई से 18 मई तथा तृतीय चरण 01 जून से 15 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविरों का आयोजन सुव्यवस्थित एवं परिणाममुखी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अमला गांव स्तर पर पहुंचकर लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। अभियान के तहत अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, व्यपवर्तन इत्यादि से संबंधित समय-सीमा से बाहर प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। साथ ही फौती नामांतरण, बंटवारा एवं अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का ऑनलाइन पंजीयन, नोटिस जारी कर सुनवाई एवं निराकरण भी शिविर स्थल पर ही किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि शिविरों में आने वाले किसानों और ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कोटवारों एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकाधिक हितग्राही इसका लाभ उठा सकें।
बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लैलूंगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत हाथी प्रभावित गांवों में हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था, औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा, सतत निरीक्षण एवं निगरानी एवं भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन, जनगणना की तैयारी, जल जीवन मिशन, सडक़ निर्माण, समग्र शिक्षा एवं आयुष्मान कार्ड जैसे महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान पीएम गति शक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मास्टर प्लान निर्माण एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया गया। रायपुर से अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह को भूला विभाग

दो जोन ढो रहे 55 हजार उपभोक्ताओं का बोझ

तालाब में तैरती मिली युवक की लाश

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की शाखा जिगना में नि:शुल्क नेत्र शिविर से मिला 107 मरीजों को लाभ

2 मई को चलेगा ‘जानें अपना बूथ’ अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य
Next Article शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश

खबरें और भी है....

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गिरी, दशकर्म से लौट रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश
कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?