NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने विप्र समाज ने की बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने विप्र समाज ने की बैठक
खरसिया

चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने विप्र समाज ने की बैठक

अपने इष्टदेव का जन्मोत्सव मनाने प्रबुद्ध जनों और युवाओं को दी गई जिम्मेदारी

lochan Gupta
Last updated: March 29, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta March 29, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़ी ही धूम धाम से मनाने के लिए प्रबुद्धजनों ने एक बैठक का आयोजन श्रीराम जानकी मंदिर में किया। बैठक में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और युवा ब्राह्मण संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई। जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ श्री परशुराम चौक पर भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती करते हुए प्रसाद वितरित किया जाएगा। भगवान श्री परशुराम जी की शोभायात्रा भव्य रूप से आयोजित करने, विप्र समाज के प्रतिभावान अपने अपने क्षेत्रों और समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले सम्मानित हस्तियों का सम्मान करने, दो दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, के साथ ही महिलाओं को विशेष रूप से सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित करने के लिए महिलाओं की एक टीम ब्राह्मण महिला मण्डल के रूप में बनाने का निर्णय लिया गया। सर्व ब्राह्मण समाज को सम्मिलित किए जाने श्री परशुराम चौक की साफ सफाई और सजावट के साथ ही खरसिया नगर में श्री परशुरामजी के बैनर पताका और तोरण सजाए जाएंगे। द्वितीय दिवस विशाल महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बताते चलें कि भगवान परशुराम, जगत के पालनहार विष्णु जी के छठे अवतार हैं, जिनका जन्मोत्सव (परशुराम जयंती) हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि भगवान श्री परशुराम जयंती पर श्री परशुराम जी की पूजा करने से व्यक्ति को साहस, उच्च बुद्धि और असीम शक्तियों की प्राप्ति होती है. जहां कुछ लोग इस दिन पूजा-पाठ करते हैं, वहीं कई लोग शत्रुओं पर विजय, नकारात्मकता ऊर्जा से मुक्ति, संतान सुख व सुख-समृद्धि के लिए व्रत भी रखते हैं।

परशुराम जयंती 2026 में कब मनाई जावेगी

पंचांग के मुताबिक, इस बार 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:49 मिनट पर वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ हो रहा है, जो अगले दिन 20 अप्रैल 2026 को सुबह 07:27 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के आधार पर साल 2026 में 19 अप्रैल, वार रविवार को परशुराम जयंती मनाई जाएगी, जिस दिन अक्षय तृतीया भी है.

You Might Also Like

नगर पंचायत घरघोड़ा का टेंडर हाई कोर्ट ने किया निरस्त

सामाजिक उत्तरदायित्व स्काई एलॉयज एण्ड पावर का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

चेंबर चुनाव भीषण गर्मी में 90 प्रतिशत मतदान दोनों पैनल में कड़ी टक्कर

श्रीकृष्ण को प्रसन्न रखना चाहते हैं तो गंगा जमुना को पावन रखिए : आचार्य देशमुख

खरसिया में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हुआ भंडारे का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महेश साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’
Next Article टांगी से कर दी थी युवक की हत्या, आरोपी को उम्र कैद

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?