NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झारसुगुड़ा-रायगढ़ रेलखंड का रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया व्यापक संरक्षा निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > झारसुगुड़ा-रायगढ़ रेलखंड का रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया व्यापक संरक्षा निरीक्षण
बिलासपुर

झारसुगुड़ा-रायगढ़ रेलखंड का रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया व्यापक संरक्षा निरीक्षण

संरचनात्मक गुणवत्ता, संरक्षा मानकों एवं यात्री सुविधाओं की समग्र समीक्षा

lochan Gupta
Last updated: March 28, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta March 28, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज बिलासपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा–रायगढ़ रेलखंड का व्यापक एवं गहन संरक्षा निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान रेल संरचना की गुणवत्ता, संरक्षा मानकों, परिचालन प्रणाली, स्टेशन विकास कार्यों तथा यात्री सुविधाओं की समग्र समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर श्री राकेश रंजन सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे।
निरीक्षण के शुरुआत में महाप्रबंधक ने झारसुगुड़ा में ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण करने के पश्चात् झारसुगुड़ा से ईब के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किए। तत्पश्चात ईब–ब्रजराजनगर खंड में ईब नदी में बने रेलवे मेजर ब्रिज क्रमांक 182 का गहन अवलोकन करते हुए गर्डर, ट्रैक एवं अन्य संरचनात्मक पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की। इसके साथ ही कर्व संख्या 01बीसी एवं एसईजे संख्या 04ए का भी संरक्षा निरीक्षण किया गया।
ब्रजराजनगर स्टेशन पर महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए पैनल रूम, रिले रूम, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, विद्युत उपकेंद्र, यार्ड एवं पॉइंट्स, रेलवे उप चिकित्सालय,सहित रेलवे कॉलोनी का अवलोकन किए। इस दौरान उन्होंने क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा लोको पायलट एवं अन्य रेलकर्मियों से संवाद कर संरक्षा संबंधी पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों, संगठनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। इसके उपरांत महाप्रबंधक ने बेलपहाड़ स्टेशन, ओएचई डिपो, टीएसएस एवं विद्युत प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किए।तथा जन प्रतिनिधियों, डीआरयूसीसी सदस्यों, रेल उपभोक्ता फोरम के सदस्यों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से भेंट कर चर्चा किये। बेलपहाड़ से प्रस्थान के दौरान उन्होंने बेलपहाड़-हिमगीर सेक्शन में स्पीड ट्रायल भी किया। हिमगीर–दाघोरा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 276 का निरीक्षण करते हुए हाइट गेज, रोड सतह, गेट बूम एवं स्पीड ब्रेकर आदि की जांच की गई तथा ड्यूटी पर तैनात गेटमैन से संरक्षा संबंधी जानकारी ली गई। साथ ही जामगा-कोतरलिया स्टेशनों के मध्य स्थित ऑटो सिग्नलिंग हट का गहन निरिक्षण किये तथा निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने कोतरलिया स्टेशन का भी निरीक्षण किए।
रायगढ़ स्टेशन पर महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का अवलोकन किये। रायगढ़ स्टेशन यार्ड में पॉइंट्स का भी उन्होंने गहन निरीक्षण किया। साथ ही आरपीएफ पोस्ट में शस्त्रों के प्रदर्शनी का निरीक्षण व समीक्षा की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठन के सदस्यों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से भी उन्होंने चर्चा की। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक द्वारा मध्यवर्ती स्टेशनों ईब, लजकुरा एवं जामगा का भी संरक्षा निरीक्षण किया गया। इस व्यापक निरीक्षण के माध्यम से रेलखंड की संरचनात्मक गुणवत्ता, संरक्षा व्यवस्था, यात्री सेवाओं, वाणिज्यिक उपयोगिता एवं विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का समग्र मूल्यांकन किया गया, जिससे भविष्य में सुधारात्मक कदमों एवं योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।

You Might Also Like

सतर्कता जागरूकता सप्ताह अंतर्गत एसईसीएल में आईईएम बैठक सम्पन्न

बढ़ते भारत के साथ बदलता स्टेशन : बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर

‘रेलवन’ ऐप अब आपकी उंगलियों पर है – बुकिंग, ट्रैकिंग, खाना ऑर्डर करना, सब कुछ एक साथ

छठ पर्व के अवसर पर चलाई जा रही विशेष गाडिय़ां

जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित बच्चों के के लिए एसईसीएल शुरू कर रहा है ‘प्रोजेक्ट धडक़न’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री साय 31 मार्च को करेंगे कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ
Next Article मुख्यमंत्री साय ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी

खबरें और भी है....

कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई-सीएम साय
शाबाश निकिता बिटिया- छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है-सीएम साय
बुलेरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
कार और बुलेरों में टक्कर, दोनों वाहन खेत में पलटी
मुख्यमंत्री के मंशानुरूप तमनार को मिली बड़ी सौगात, 8.50 किमी फोरलेन मार्ग से बदलेगी तमनार की तस्वीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?