NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन
बिलासपुर

सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन

हॉकी २०२५-२६ का चैंपियन बना एसईसीएल

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 12:00 am
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। स्व. बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान, बहतराई में आयोजित कोल इंडिया लिमिटेड अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का समापन आज उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन एसईसीएल के तत्वावधान में किया गया।
फाइनल मुकाबले में एसईसीएल और सीसीएल की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में एसईसीएल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीसीएल को 6–1 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने बेहतरीन तालमेल, तेज आक्रमण और सशक्त रक्षा का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहा। समापन समारोह में निदेशक (मानव संसाधन), एसईसीएल श्री बिरंची दास मुख्य अतिथि तथा निदेशक (वित्त), एसईसीएल श्री डी. सुनील कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री मनीष श्रीवास्तव, सचिव हॉकी छत्तीसगढ़, श्री रोहताश्व बाजपेयी (अध्यक्ष, हॉकी बिलासपुर), कोल इंडिया वेल्फेयर बोर्ड के सदस्य, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य, एसईसीएल कल्याण मंडल, मुख्यालय एवं क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य, विभिन्न काउंसिल एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रात: खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में एनसीएल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एमसीएल को पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस सफल आयोजन ने कोल इंडिया परिवार की एकजुटता, समन्वय एवं खेल संस्कृति को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। एसईसीएल परिवार की ओर से सभी प्रतिभागी टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

You Might Also Like

एसईसीएल द्वारा किए गए 48 निक्षय शिविर का आयोजन

पंडरिया धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम

एचआईव्ही पॉजिटिव महिला केस पर हाईकोर्ट सख्त

यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल

रेलवे टिकट दलालों के विरूद्व आरपीएफ ने चलाया अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीजी रेरा में 14 बैंक फाइनल पैनल में शामिल
Next Article पीडब्लूडी में 13 नए प्रोजेक्ट के लिए 299 करोड़ मंजूर

खबरें और भी है....

भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर-अमित शाह
गर्भवती पत्नी की पीट पीटकर हत्या
साय कैबिनेट की बैठक 11 को
जिला पंचायत सभापति ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
कुड़ेकेला धान मंडी में हाथी का आतंक, 30 हजार क्विंटल धान पर मंडराया खतरा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?