NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्रीराम नवमी पर भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पूरा नगर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > श्रीराम नवमी पर भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पूरा नगर
जांजगीर चांपा

श्रीराम नवमी पर भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पूरा नगर

श्रीराम नवमी महोत्सव आयोजन समिति ने किया आयोजन, भगवा ध्वजों के साए में निकली शोभायात्रा

lochan Gupta
Last updated: March 28, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta March 28, 2026
Share
3 Min Read

चांपा। स्थानीय श्रीराम नवमी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा नगर में शुक्रवार 27 मार्च को शाम 5 बजे से रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पाटन बाबा के हनुमान मंदिर से भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन के चलते सम्पूर्ण शहर राममय व भगवामय हो गया।
श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर शहर में विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पाटन बाबा के हनुमान मंदिर से रामभक्त बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर शाम 5 बजे निकाली गई। यह शोभा यात्रा बरपाली चौक, लायंस चौक, थाना चौक, सुभाष चौक, सदर बाजार, संतोषी चौक से कचहरी चौक होते हुए परशुराम चौक स्थित हनुमान मंदिर रात्रि में पहुंची। श्रीराम नवमी महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शाम 5 बजे से भजन संध्या, शाम 6 बजे से दीप दान तथा रात्रि 8 बजे से महाआरती का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा के चलते सम्पूर्ण नगर का माहौल राममय हो गया। महोत्सव के लिए आयोजन समिति द्वारा नगर के प्रमुख मार्ग सहित विभिन्न चौक-चौराहों सहित स्टेशन मार्ग में लगे सडक़ डिवाइडर को भगवा झंडों और तोरण से सजाया गया। इसके अलावा बरपाली चौक तथा लायंस चौक भगवान श्रीराम का आकर्षक तेल चित्र लगाकर चौक को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। शोभा यात्रा करीब 1 किमी लंबी थी, जिसके साथ धुमाल पार्टी, डीजे, बैंड बाजा, कर्मा नृत्य दल, गड़वा बाजा के अलावा जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इनमें बाहुबली बजरंगबली (रौद्र रूप), भोलेनाथ (रौद्र रूप), नौमुखी काली मां, राम दरबार, अयोध्या के रामलला, खाटू वाले श्याम बाबा सहित अनेक सुंदर झांकियां शामिल थीं।

शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत

शोभा यात्रा में शामिल रामभक्तों का अनेक स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं, संगठनों एवं सेवाभावी लोगों द्वारा कोल्ड ड्रिंक, आईस्क्रीम तथा शीतल पेयजल से आत्मीय स्वागत किया गया। इसके अलावा अनेक स्थानों पर भव्य आतिशबाजी करने के साथ ही शोभा यात्रा के समापन स्थल परशुराम चौक में डीवी वेंचर्स (धीरेंद्र वाजपेयी) द्वारा आकर्षक आतिशबाजी की गई।

पर्व को लेकर नगर में उत्साह का माहौल

पर्व को लेकर नगर में भी उत्साह का माहौल देखा गया। लोगों ने अपने घरों के सामने दीपक जलाकर तथा रंगोली सजाकर महोत्सव की भव्यता बढ़ाई। हनुमान मंदिर प्रांगण में शोभा यात्रा के पहुंचने के बाद महाआरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। यहां महिलाओं के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई।शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवा, किशोर तथा बच्चे शामिल हुए जो नाचते गाते हुए उत्साहपूर्ण माहौल बना रहे थे। शोभा यात्रा के चलते सम्पूर्ण नगर भगवामय रहा।

You Might Also Like

सडक़ हादसे में तीन की मौत, दो गंभीर

जिला न्यायालय को बम से उड़ाने ईमेल से मिली धमकी

सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी ने निजी वाहनों को बनाया कमाई का जरिया

वाहन चेकिंग में पुलिस को मिले पौने दो करोड़ के जेवर

खरौद के गौठान में भूख-प्यास से तड़पकर 29 गौवंश की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जीवनदीप समिति के फण्ड में गड़बड़ी: चहेतों की कर रहे भर्तियां, बीडीएम अस्पताल चांपा में मनमानी जारी
Next Article महावीर जयंती पर मांस-मटन की बिक्री पर रोक

खबरें और भी है....

कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई-सीएम साय
शाबाश निकिता बिटिया- छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है-सीएम साय
बुलेरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
कार और बुलेरों में टक्कर, दोनों वाहन खेत में पलटी
मुख्यमंत्री के मंशानुरूप तमनार को मिली बड़ी सौगात, 8.50 किमी फोरलेन मार्ग से बदलेगी तमनार की तस्वीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?