NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जून तक तैयार होगा नालंदा परिसर, नए सत्र से मिलेगी सुविधा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जून तक तैयार होगा नालंदा परिसर, नए सत्र से मिलेगी सुविधा
रायगढ़

जून तक तैयार होगा नालंदा परिसर, नए सत्र से मिलेगी सुविधा

lochan Gupta
Last updated: March 26, 2026 12:17 am
By lochan Gupta March 26, 2026
Share
2 Min Read

कलेक्टर ने शहर के विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण
रायगढ़ स्टेडियम में स्विमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक का कार्य अंतिम चरण में
मरीन ड्राइव निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश
चक्रधर पुल के पास बनेगा नया डायवर्जन और बॉक्स कलवर्ट

रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने मैदानी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर के विकास से जुड़ी सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय से पहले पूर्ण करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
कलेक्टर ने सबसे पहले नालंदा परिसर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। वर्तमान में इस परियोजना का 60 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है, जो पूरे राज्य में एक बेहतर प्रगति का उदाहरण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी जून माह से पहले इस परिसर का लोकार्पण सुनिश्चित करें ताकि छात्र-छात्राओं को नए शैक्षणिक सत्र से इसका लाभ मिल सके।
खेल सुविधाओं को विस्तार देने की कड़ी में रायगढ़ स्टेडियम का भी अवलोकन किया गया। यहाँ निर्माणाधीन आधुनिक स्विमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक को आगामी दो महीनों के भीतर पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही मरीन ड्राइव के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एसईसीएल और नगर निगम के अधिकारियों को कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पुराने और नए चक्रधर पुल के पास डायवर्जन बनाने की योजना पर चर्चा की गई। यहाँ पुल के नीचे बॉक्स कलवर्ट का निर्माण किया जाएगा, जिससे जल निकासी और आवागमन में सुगमता आएगी। निरीक्षण के अंतिम चरण में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग द्वारा भविष्य में बनाए जाने वाले वुमेन्स हॉस्टल और ट्रांजिट हॉस्टल के लिए प्रस्तावित स्थलों का भी सूक्ष्म निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

काल के मुंह में समाई 2 जिंदगी, ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर और किसान की मौत

पुटकापूरी सरपंच और कृषि विस्तार अधिकारी के कुशल नेतृत्व में फसल आगजनी होने से बचा

चक्रधर समारोह : आज से शुरू होगा 10 दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ

एल्युमिनी मीट कार्यक्रम के तहत नवोदय विद्यालय के आयोजन में शामिल हुए विधायक ओपी चौधरी

जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ
Next Article श्रीमती सुनीता चौबे का निधन

खबरें और भी है....

संपत्तिकर नहीं पटाने वालों की प्रापर्टी होगी कुर्क
बर्ड फ्लू को लेकर रायगढ़ में अलर्ट, दुकानों पर बढ़ाई गई निगरानी, मुर्गियों की मौत पर तत्काल दें सूचना
जीजा के हमले से घायल साला ने दम तोड़ा, डंडे से पीट-पीटकर किया था अधमरा
जीएम के आने की सुगबुगाहट,स्टेशन की होने लगी सफाई
श्रीमती सुनीता चौबे का निधन

Popular Posts

संपत्तिकर नहीं पटाने वालों की प्रापर्टी होगी कुर्क
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?