NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पेंशनरों के हक की लड़ाई तेज, बैठक में उठीं मांगें
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > पेंशनरों के हक की लड़ाई तेज, बैठक में उठीं मांगें
सारंगढ़

पेंशनरों के हक की लड़ाई तेज, बैठक में उठीं मांगें

lochan Gupta
Last updated: March 24, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta March 24, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। भा. राज्य पेंशनर्स महासंघ छग प्रदेश, जिला सारंगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक अग्रसेन भवन सारंगढ़ में संपन्न हुई, इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पेंशनर कौशल बेहार ने की। बैठक में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य परमेश्वर स्वर्णकार, प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी, संगठन मंत्री टीपी. सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त व्याख्याता शिव कुमार स्वर्णकार को भा. राज्य पेंशनर्स महासंघ छग प्रदेश, जिला सारंगढ़ का जिला संयोजक, सेवानिवृत उपपुलिस अधीक्षक नंद लाल धृतलहरे को सरसीवां तहसील के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने अपने संबोधन में महासंघ की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि रायपुर में सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल तथा पेंशन संचालनालय की स्थापना महासंघ के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महासंघ की मांग पर पेंशनरों एवं कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिसके आदेश शीघ्र जारी होने की संभावना है।
उन्होंने आगे मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) को शीघ्र विलोपित करने, केंद्र के समान 3त्न महंगाई राहत देने, कम्यूटेड राशि की कटौती 11 वर्षों में समाप्त करने तथा सभी संभाग एवं जिलों में पेंशन कार्यालय स्थापित करने की मांग उठाई। कार्यक्रम संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष देवनारायण साहू ने किया। इस अवसर पर शिव कुमार स्वर्णकार, मनीराम कुर्रे ने भा. राज्य पेंशनर्स महासंघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण किये। इस बैठक में नंदलाल धृतलहरे, रविशंकर स्वर्णकार, अंजन मेहर, मनीराम कुर्रे, केपी. चंद्रम, एनपी. तिवारी, मंगतू राम स्वर्णकार, मोह. शमीम, गणेश राम निराला, मुकुत राम कुर्रे, रामलाल, मोह. कासिम सहित पेंशनर उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कवर्धा हिंसा को लेकर नगर बंद सफल रहा

धान खरीदी केंद्र लेंधरा छोटे में पत्रकारों पर जानलेवा हमला

गायत्री शक्तिपीठ ने निकाली भव्य शोभायात्रा

रकबे में हेरफेर कर बनाया किसानों को कर्जदार

अज्ञात वाहन की जानकारी सभी तहसीलदार एक सप्ताह में प्रस्तुत करें : कलेक्टर साहू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
Next Article सत्ता रहते घोटाले करने वाली कांग्रेसी अब साय सरकार के रहते बदनामी की चिंता ना करे : सुमीत शर्मा

खबरें और भी है....

बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
धान उपार्जन केन्द्र में बड़ा गड़बडझाला, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का मामला उजागर
ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई, धरमजयगढ़ व कोतवाली क्षेत्र से 2 गिरफ्तार
दहशतगर्दों पर चला पुलिस का डंडा, 6 लोगों को आम्र्स एक्ट के तहत भेजा जेल
बुलेट चोर गिरोह पुलिस हत्थे चढ़ा, 3 बुलेट बरामद, 5 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?