NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सत्ता रहते घोटाले करने वाली कांग्रेसी अब साय सरकार के रहते बदनामी की चिंता ना करे : सुमीत शर्मा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सत्ता रहते घोटाले करने वाली कांग्रेसी अब साय सरकार के रहते बदनामी की चिंता ना करे : सुमीत शर्मा
रायगढ़

सत्ता रहते घोटाले करने वाली कांग्रेसी अब साय सरकार के रहते बदनामी की चिंता ना करे : सुमीत शर्मा

जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत ने पूछा...अफीम की खेती पर कार्यवाही देख बौखला क्यों रही कांग्रेस ?

lochan Gupta
Last updated: March 24, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta March 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। अफीम की खेती से बदनामी की चिंता करने वाले ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के बयान पर पटलवार करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा भूपेश सरकार ने सत्ता रहते 3200 करोड़ रुपए का शराब घोटाला,540 करोड़ रुपए का कोयला घोटाला,500 करोड़ का डीएफएम घोटाला,6000 करोड़ का महादेव सट्टा एप घोटाला,660 करोड़ का रीएजेंट घोटाला,1300 करोड़ का गौठान घोटाला,1000 करोड़ का हाउसिंग बोर्ड घोटाला,175 करोड़ का स्वास्थ्य घोटाला किया । क्या इन घोटालों से प्रदेश की छवि धूमिल नहीं हुई ?
सत्ता रहते छत्तीसगढ़ को बदनाम करने वाले अफीम की खेती करने वाले पर कार्यवाही होते देख कांग्रेसी अचानक विचलित क्यों हो गए । कांग्रेस के अभेद गढ़ में अफीम की खेती करने वालों पर कार्यवाही से विचलित विपक्ष की हरकत देख आम जनता हकीकत समझ गई है कि दाल में अवश्य कुछ काला है।दोषियों पर कार्यवाही होते देख विचलित कांग्रेस नेताओं से युवा भाजपा नेता सुमीत ने पूछा आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है ? इसका जवाब कांग्रेस को देना चाहिए। प्रदेश को बदनामी के दलदल में धकेलने वाली कांग्रेस सब साय सरकार के सुशासन में बदनामी की चिंता ना करे। प्रदेश का नाम बढ़ाने का काम साय सरकार बखूबी कर रही। मुख्यमंत्री साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के कुशल वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी प्रदेश की ख्याति बढ़ाने का काम संजीदा होकर कर रहे है। सुशासन की यह सरकार अफीम के सौदागरों को नहीं छोड़ेगी। मामला संज्ञान में आते ही साय सरकार में सभी जिलाधीश को आवश्यक निर्देश दिए है कि अफीम की खेती पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।यही वजह है कि रायगढ़ जिला प्रशासन के जाबांज अधिकारी मयंक चतुर्वेदी एवं पुलिस अधीक्षक शशि मोहन की चौकस निगाहों से अफीम की खेती करने वाले नहीं बच पाए। एक के बाद एक लगातार कार्यवाही कर साय सरकार ने अफीम की खेती करने वालों की कमर तोड़ दी। भूपेश सरकार के दौरान अफीम की खेती करने वालों पर क्या कार्यवाही की गई इसका जवाब भी कांग्रेस को देना चाहिए अन्यथा जनता यह मान लेगी कि भूपेश सरकार के दौरान अफीम की खेती करने वाले भूपेश सरकार की संरक्षण की वजह से बचे कार्यवाही से बचाए जा रहे थे। अफीम माफियाओं पर साय सरकार ने कार्यवाही की हिम्मत दिखाई है।

You Might Also Like

नि:संतान दम्पतियों के लिए महापल्ली मे होगा नि:शुल्क कैंप का आयोजन

महमिया परिवार द्वारा राणी सती दादी जी का महा मंगल पाठ

छेड़छाड़ का फरार आरोपी जेल दाखिल

परम पुण्यमयी अक्षय तृतीया व पिता आज्ञाकारी और विष्णु अवतारी श्री भगवान परशुराम जन्म तिथि

कोलता समाज की प्रदेश स्तरीय नई कार्यकारिणी घोषित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पेंशनरों के हक की लड़ाई तेज, बैठक में उठीं मांगें
Next Article युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी-रवींद्र गबेल बने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष

खबरें और भी है....

बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
धान उपार्जन केन्द्र में बड़ा गड़बडझाला, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का मामला उजागर
ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई, धरमजयगढ़ व कोतवाली क्षेत्र से 2 गिरफ्तार
दहशतगर्दों पर चला पुलिस का डंडा, 6 लोगों को आम्र्स एक्ट के तहत भेजा जेल
बुलेट चोर गिरोह पुलिस हत्थे चढ़ा, 3 बुलेट बरामद, 5 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?