NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुश्री कुसुम बघेल को जिले के भीम आर्मी की कमान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुश्री कुसुम बघेल को जिले के भीम आर्मी की कमान
रायगढ़

सुश्री कुसुम बघेल को जिले के भीम आर्मी की कमान

अध्यक्ष नियुक्त होनें के बाद बाबा साहेब को माल्यार्पण कर किया नमन

lochan Gupta
Last updated: March 22, 2026 12:04 am
By lochan Gupta March 22, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। भीम आर्मी रायगढ़ जिला गठन के अंतर्गत सतनाम भवन, कांशीराम चौक, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सुश्री कुसुम बघेल को भीम आर्मी रायगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी यह नियुक्ति भीम आर्मी छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप महिलांगे जी के हाथों संपन्न हुई।
विदित हो कि कुसुम बघेल पूर्व में भी रायगढ़ की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुकी हैं। वे भीम आर्मी के प्रत्येक आंदोलन में बढ़-चढक़र भाग लेती रही हैं। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय और प्रमुख भागीदारी रही है।
उनकी दमदार भाषण शैली, प्रबल नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सरोकारों के प्रति सजगता तथा संगठन के प्रति समर्पण जैसे गुणों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भीम आर्मी रायगढ़ में लंबे समय से ऐसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अपनी विचारधारा पर अडिग रहे, अत्याचार की घटनाओं पर किसी प्रकार का समझौता न करे तथा अपने नेतृत्व में संगठन का विस्तार कर सके।
इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कुसुम बघेल को एक मजबूत, कर्मठ और गुणी नेतृत्वकर्ता के रूप में रायगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भीम आर्मी रायगढ़ का विस्तार और अधिक मजबूती के साथ होगा तथा सामाजिक न्याय, सम्मान और अधिकार की लड़ाई को नई दिशा मिलेगी।

You Might Also Like

भागवत कथा में सुनाया श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग

कैलाश बेरीवाल का निधन

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल फिर बनीं हरियाणा की एमएलए

अदाणी फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

डंडे से संघातिक प्रहार कर मौत के घाट उतारने वाले को उम्र कैद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया में आयोजित हुआ नगर मण्डल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर
Next Article पुण्य तिथि पर याद किये गए आदिवासी नेता जयपाल मुंडा

खबरें और भी है....

भ्रष्टाचारियों को नसीहत देने का अधिकार नहीं-सीएम साय
शालीमार ट्रेन में हो रही थी गांजा की तस्करी
फेसबुक से दोस्ती गांठने के बाद कहीं का नही छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर डैम के गेट फटा, रात भर बहता रहा पानी, खेतों में पानी घुसने से ग्रामीणों में आक्रोश
आमाघाट में 2 करोड से अधिक के अफीम पौधे किया जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?