NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जशपुरनगर

ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

60 किलो गोमांस के साथ ओडिशा का आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: March 21, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta March 21, 2026
Share
3 Min Read

जशपुर/कोतबा। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कोतबा चौकी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए भारी मात्रा में गोवंश मांस के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 20 मार्च की रात्रि करीबन 09.10 बजे चौकी कोतबा पुलिस, चौकी के सामने मेन रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली, कि एक व्यक्ति उड़ीसा राज्य के ग्राम बनडेगा से अपने अल्टो कार क्रमांक ओआर-14 जी- 3271 में गौ वंश का वध कर, भारी मात्रा में गौ वंश के मांस को कार में रखकर, कोतबा की ओर से होते हुए, लैलूंगा, जिला रायगढ़ की ओर जा रहा है, जिस पर चौकी कोतबा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल, पुलिस बल के साथ मेन रोड पर पर नाका बंदी की गई थी, इसी दौरान संदिग्ध अल्टो कार आता दिखाई देने पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, घेराबंदी कर, संदिग्ध वाहन को रोका गया, वाहन की तलाशी लेने पर, ड्राइवर वाली सीट के बगल में, एक बैग में 1-1 किलो की प्लास्टिक की पालीथीन में बंधा हुआ 25 पैकेट व बीच सीट में रखे काले रंग के बैग के अंदर रखे 1-1 किलो की प्लास्टिक पालीथीन में बंधा हुआ 35 पैकेट, इस प्रकार कुल 60 पैकेट में,60 किलो संदिग्ध मांस मिला, पूछताछ पर आरोपी चालक ने अपना नाम जीसान हुसैन उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बन डेगा, थाना तलसरा, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) का रहने वाला व उक्त संदिग्ध मांस को ग्राम बन डेगा, उड़ीसा से लेकर आना बताया, पुलिस के द्वारा संदिग्ध आरोपी जिसान हुसैन को हिरासत में ले लिया गया व संदिग्ध मांस को जप्त कर, पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया।
पशु चिकित्सक के द्वारा जप्त संदिग्ध मांस की, गौ वंश के मांस होने की पुष्टि करने पर पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध चौकी कोतबा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी जीसान हुसैन उम्र 24 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर, उसके कब्जे से, घटना में प्रयुक्त अल्टो कार को भी जप्त करते हुए, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व गौ वंश मांस के साथ आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक अजय खेस, संजय लकड़ा, आरक्षक अभय चौबे,बूटा सिंह, नवनीत मिश्रा, रघुराज रजक, सुशील तिर्की व निर्मल नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

कलश यात्रा के साथ शुरू होगा भगवान जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह

बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

3 पीकअप से 36 नग गौ-वंश को तस्करों से कराया मुक्त

महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शराबी बाप को किशोरी ने उतारा मौत के घाट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आकाशीय बिजली से मजदूर की मौत, महिला घायल
Next Article धरमजयगढ़ के गांवों में चार्टर विमान से दहशत

खबरें और भी है....

भ्रष्टाचारियों को नसीहत देने का अधिकार नहीं-सीएम साय
शालीमार ट्रेन में हो रही थी गांजा की तस्करी
फेसबुक से दोस्ती गांठने के बाद कहीं का नही छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर डैम के गेट फटा, रात भर बहता रहा पानी, खेतों में पानी घुसने से ग्रामीणों में आक्रोश
आमाघाट में 2 करोड से अधिक के अफीम पौधे किया जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?