NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नगर पंचायत नवागढ़ का लेखापाल प्रकाश जायसवाल 8००० रिश्वत लेते पकड़ाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > नगर पंचायत नवागढ़ का लेखापाल प्रकाश जायसवाल 8००० रिश्वत लेते पकड़ाया
जांजगीर चांपा

नगर पंचायत नवागढ़ का लेखापाल प्रकाश जायसवाल 8००० रिश्वत लेते पकड़ाया

चेक जारी कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत, एसीबी बिलासपुर की बड़ी कार्यवाही

lochan Gupta
Last updated: March 20, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta March 20, 2026
Share
2 Min Read

जांजगीर-चांपा। एसीबी/आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में शुक्रवार 20 मार्च 2026 को एसीबी इकाई बिलासपुर द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में नगर पंचायत नवागढ़ के लेखापाल को 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
एसीबी बिलासपुर के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि नवागढ़ निवासी अब्दुल वहाब द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसके फर्म द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना से संबंधित कार्य और मरम्मत का कार्य किया गया था, जिसकी बिल राशि करीब 2 लाख 3000 रुपए का चेक जारी कराने के एवज में 16000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है और वह 6000 रुपए उसे दे चुका है तथा 10000 रुपए की और मांग की जा रही है। वह उसे उक्त कार्य के लिए 10000 रुपए रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि, उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन में मोलभाव पर आरोपी द्वारा 10000 रुपए की जगह 8000 रुपए लेने के लिए सहमति दी गई, जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई। इसी कड़ी में शुक्रवार 20 मार्च 2026 को प्रार्थी को संबंधित को रिश्वत की रकम देने भेजे जाने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी से रिश्वती रकम अपने हाथ में लेकर अपनी कार में रखे जाने पर आसपास फैली एसीबी टीम द्वारा उसे ग्राम सेमरा में शाह क्रशर के पास पकड़ लिया गया। रिश्वत में ली गई राशि 8000 रुपए को आरोपी से बरामद कर लिया गया है। एसीबी द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है। डीएसपी सिंह ने बताया कि एसीबी द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही की गई। एसीबी द्वारा किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।

You Might Also Like

संवाद से समाधान की ओर, जन सेवा को समर्पित है सुशासन तिहार : चौधरी

शराब में जहर मिलाकर पति सहित तीन लोगों की हत्या के मामले में पत्नी एवं प्रेमी गिरफ्तार

तांदुलडीह में दो सगे भाइयों की संदिग्धावस्था में मौत, जाँच शुरू

पत्नी को डंडे से मार-मार कर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराना भगवान राम के ननिहाल और माता शबरी की धरती छत्तीसगढ़ का है घोर अपमान : नरेन्द्र मोदी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जांजगीर-चांपा में घरेलू गैस की कालाबाजारी जारी
Next Article छग में जल क्रांति का नया अध्याय : जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू

खबरें और भी है....

युवाओं के सपनों का कत्ल करने वाले आज सलाखों के पीछे- सीएम साय
35 हजार रिश्वत लेते सीएसपीडीसीएल का एई, जेई और क्लर्क गिरफ्तार
तमनार में अफीम की खेती का मामला उजागर
रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा पट्टी के साथ 3 गिरफ्तार
4 जर्जर छात्रावास भवनों की जगह बनेंगे हाईटेक हास्टल, डीएमएफ मद से मिली 6 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के सपनों का कत्ल करने वाले आज सलाखों के पीछे- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?