NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किशोरी से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > किशोरी से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार
रायगढ़

किशोरी से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: March 12, 2026 12:10 am
By lochan Gupta March 12, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़ । जिले के थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेडख़ानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट 9 मार्च को बालिका के परिजनों द्वारा थाना पूंजीपथरा में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को पकड़ लिया।
बालिका की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उनके घर से लगे परिवार में चचेरे देवर की शादी का मंडप लगा हुआ है और शादी के कारण घर में मेहमान आए हुए थे। दिनांक 08 मार्च 2026 की रात करीब 9.30 बजे घर के सभी लोग खाना-पीना कर रहे थे। उसी दौरान उनकी नाबालिग बेटी घर के बाहर बैठी थी, जो कुछ देर बाद आसपास दिखाई नहीं दी। परिजनों ने आसपास खोजबीन की और पड़ोसी आकाश मांझी (19 वर्ष) के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर आकाश मांझी खुले बदन बाहर निकला और लडक़ी के वहां नहीं होने की बात कही। संदेह होने पर जब परिजन उसके घर के अंदर गए तो कमरे से बालिका रोते हुए बाहर आई और बताया कि आकाश मांझी उसका हाथ पकडक़र जबरन खींचते हुए अपने कमरे के अंदर ले गया था और गलत काम करने की नीयत से अपने कपड़े उतार दिए थे, तभी घरवालों की आवाज सुनकर उसे छोड़ दिया।
महिला की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध 351(3) भारतीय न्याय संहिता और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने महिला उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर से बालिका का कथन दर्ज कराकर, बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां पूछताछ में आरोपी आकाश मांझी (19 वर्ष) ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

You Might Also Like

बाइक की ठोकर से घायल महिला की मौत

धांगरडीपा मे सुना गया पीएम मोदी की मन की बात

हर घर तिरंगा की तर्ज पर अब हर दुकान तिरंगा की पहल

नवरात्रि पर समाजसेवी संजय एन आर परिवार ने दी सौगात

धरमजयगढ़-खरसिया रोड में अब सफर होगा आरामदायक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र
Next Article विकास कार्यों का निरीक्षण करने सडक़ पर उतरे कलेक्टर मयंक

खबरें और भी है....

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं
पॉलीटेक्निक कॉलेज के नामकरण को लेकर विधायक ओपी ने लिखा शिक्षामंत्री को पत्र
क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार
हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान

Popular Posts

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?