NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 31 तक सडक़ नहीं तो होगा चक्काजाम!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 31 तक सडक़ नहीं तो होगा चक्काजाम!
रायगढ़

31 तक सडक़ नहीं तो होगा चक्काजाम!

बदहाल कुंजारा, केशला, तोलगे मार्ग पर अंतिम अल्टीमेटम, एसडीएम को ज्ञापन, 15 ग्राम पंचायतों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

lochan Gupta
Last updated: July 18, 2026 12:12 am
By lochan Gupta July 18, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित कुंजारा, केशला,तोलगे सडक़ मार्ग को लेकर अब जनआक्रोश खुलकर सामने आ गया है। वर्षों से जर्जर पड़ी सडक़ के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), लैलूंगा को ज्ञापन सौंपते हुए 31 जुलाई तक सडक़ निर्माण अथवा मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक काम शुरू नहीं हुआ तो लैलूंगा- घरघोड़ा मुख्य मार्ग स्थित केशला मोड़ (कुंजारा हाई स्कूल के पास) पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 वर्षों से यह सडक़ बदहाल हालत में पड़ी है, जबकि इसी मार्ग से प्रतिदिन लगभग 15 ग्राम पंचायतों के हजारों लोग आवागमन करते हैं। सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी डामर और कीचड़ के कारण सफर जोखिम भरा हो गया है। बरसात में हालात और भी खराब हो जाते हैं।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि हर बार शासन और प्रशासन केवल स्वीकृतियों का हवाला देकर लोगों को आश्वासन देता रहा, लेकिन धरातल पर सडक़ निर्माण शुरू नहीं हो सका। इससे क्षेत्र की जनता में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि खराब सडक़ के कारण सैकड़ों दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं, मरीजों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को प्रतिदिन भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष भी यह मांग रखी गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि जनहित और जनसुरक्षा को देखते हुए 31 जुलाई तक सडक़ निर्माण या आवश्यक मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया जाए। अन्यथा ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि वे केशला मोड़ पर चक्काजाम कर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। अब सबकी निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि तय समय सीमा के भीतर सडक़ निर्माण शुरू नहीं होता, तो लैलूंगा क्षेत्र में बड़ा जनआंदोलन देखने को मिल सकता है।

You Might Also Like

देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार बेटियां : ओपी चौधरी

मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से घर बैठे मिल रही नि:शुल्क परामर्श सुविधा

चक्रधर समारोह : आज का कार्यक्रम

प्लेटफार्म में बगैर अनुमति के कोल्ड डिंक्स बेचना महंगा पड़ा

सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चतकालीन हड़ताल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आधी रात को गांव में घुस रहा हाथियों का झूंड, मकान व फसल को किया तहस-नहस
Next Article 79 टन अवैध कबाड़ से भरी दो ट्रक व एक माजदा पकड़ाई

खबरें और भी है....

पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
सीएम साय ने कहा डबल इंजन सरकार में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार
हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार-ओपी
हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले जिला-बदर बदमाश चाहत का निकला जुलूस
व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?