NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026
रायगढ़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026

आज संगठन सशक्तिकरण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला

lochan Gupta
Last updated: February 21, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta February 21, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण योजना बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन दिनांक 22 फरवरी को जिला भाजपा कार्यालय, रायगढ़ में किया जाएगा। यह कार्यशाला संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता तथा बूथ स्तर तक संगठन के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम् के साथ किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण महाअभियान अवधेश जैन, बिलासपुर संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला प्रभारी रायगढ़ प्रशांत सिंह ठाकुर एवं जिलाध्यक्षअरुण धर दीवान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में संगठन की संरचना एवं कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण की चरणबद्ध योजना, मंडल स्तर पर क्रियान्वयन की रणनीति, विषयवार वक्ताओं की नियुक्ति, बूथ सशक्तिकरण अभियान, पन्ना प्रमुख की भूमिका, प्रभावी जनसंपर्क तकनीक, सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा संगठन विस्तार की भावी कार्ययोजना जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
जिला संयोजक विकास केडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी के राष्ट्रीय संगठनात्मक अभियान का महत्वपूर्ण अंग है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सक्षम, संगठनात्मक रूप से दक्ष तथा नेतृत्व की दृष्टि से परिपक्व बनाना है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार होता है और इसी भावना के साथ यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी निर्वहन कर सकें। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास, संवाद कौशल, टीम वर्क तथा नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाएगा। जिला संयोजक विकास केडिया ने आगे बताया कि यह जिला स्तरीय कार्यशाला आगामी मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आधारशिला सिद्ध होगी। मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा, ताकि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता विचारधारा, नीति एवं कार्यक्रमों से भली-भांति परिचित हो और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की बात प्रभावी ढंग से पहुँचा सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को दीर्घकालीन मजबूती प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। सुनियोजित रणनीति एवं सतत प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को गतिशील, अनुशासित और सक्रिय बनाए रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी निरंतर ऐसे संगठित एवं योजनाबद्ध कार्यक्रमों के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करती रही है और संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करती रहेगी।

You Might Also Like

पांच महतारी सदन का निर्माण ग्रामीण महिलाओं के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनेगा : ओपी

खेत में मिली युवक की संदिग्ध लाश

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

जिला स्तर के अधिकारियों को दिया गया आवेदनों के मानिटरिंग का जिम्मा

जिले में कुश्ती को विकसित करने बनाई जा रही योजना-ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घरघोड़ा के शासकीय अस्पताल को मिली बड़ी सौगात
Next Article प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्म

खबरें और भी है....

जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
यात्रियों से भरी बदन बस अनियंत्रित होकर सडक़ से उतरी
पिता की मौत पर तल्ख टिप्पणी बनी मौहापाली हत्याकांड की वजह
आत्मविश्वास व मेहनत से लिखें परीक्षा, परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम-शशिमोहन
रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?