NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार बना दिव्यांगजनों के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार बना दिव्यांगजनों के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी’
रायगढ़

सुशासन तिहार बना दिव्यांगजनों के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी’

सहायक उपकरण मिलने से बढ़ा आत्मविश्वास, अब सम्मान और सुविधा के साथ जी सकेंगे जीवन

lochan Gupta
Last updated: May 11, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta May 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शासन की योजनाएं तब सार्थक मानी जाती हैं, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहजता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार इसी जनकल्याणकारी सोच को साकार कर रहा है। यह अभियान केवल समस्याओं के निराकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में विश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई ऊर्जा भरने का माध्यम भी बन रहा है। विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम पंचायत घरघोड़ी में आयोजित सुशासन शिविर इसका जीवंत उदाहरण बना, जहां दिव्यांग हितग्राहियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें मौके पर ही सहायक उपकरण प्रदान किए गए। ग्राम घरघोड़ा निवासी संतोषी ठाकुर लंबे समय से शारीरिक असुविधा के कारण दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रही थीं। सामान्य आवागमन भी उनके लिए चुनौती बन चुका था। सुशासन शिविर में आवेदन प्रस्तुत करने के बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई। इसी प्रकार बेलडीपा घरघोड़ा निवासी फूल सिंह राठिया एवं मंथीर दास को सेटेबल वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। हितग्राहियों ने भावुक होकर कहा कि शासन की यह पहल उनके लिए केवल सहायता नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर जीवन जीने की नई शक्ति है। इस अवसर पर अरुणधर दीवान, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा, तहसीलदार घरघोड़ा तथा जनपद पंचायत घरघोड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने समाज कल्याण विभाग की संवेदनशील और त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने वाला प्रभावी जनअभियान बन चुका है। अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा है कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पाने के लिए अनावश्यक प्रक्रिया और कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।

You Might Also Like

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता

कोर्स पूरा नही, विवि ने जारी की परीक्षा की समय सारिणी

प्री-मानसून के पहली बौछार से स्टेशन हुआ पानी-पानी

विभाग प्रमुखों को दी गई शहर के 7 जोन की सफाई की जिम्मेदारी

समय पर पूर्ण करें सौंदर्यीकरण कार्य-आयुक्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ओपी जिंदल एकेडमी में तैयार हो रही क्रिकेट की नर्सरी
Next Article केलो में अपशिष्ट मिलाने वाले श्याम और सिंघल फैक्ट्री पर कार्यवाही हो ?

खबरें और भी है....

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- सीएम साय
पंचधारी में नहाने व तैराकी पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश, शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रवेश बंद
डैम के दलदल में फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत
डीएमएफ मद से 104 करोड़ के 392 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना को प्राथमिकता
ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 27 गौ-वंश कराया मुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?