घरघोड़ा। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र एवं तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घरघोड़ा को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए हैं। तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा अपनी सामुदायिक विकास गतिविधियों के अंतर्गत सीएचसी घरघोड़ा को 350 निर्धारित रंगों की बेडशीट प्रदान की गई। यह सहयोग राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रोटोकॉल के अनुरूप अस्पताल में साप्ताहिक बेडशीट परिवर्तन व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। 50-बेड की इस स्वास्थ्य सुविधा में निर्धारित मानकों के अनुसार अलग-अलग रंगों की बेडशीट की आवश्यकता थी, जिसकी पूर्ति अब सुनिश्चित हो सकेगी।
बेडशीट का औपचारिक हस्तांतरण सेतराम पैकरा, खंड चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी घरघोड़ा को किया गया। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद अधिकारी (आईएएस), एसडीएम घरघोड़ा, मनोज कुमार गुप्ता, तहसीलदार, सहोदर राम पैकरा, नायब तहसीलदार तथा अच्युतानंद साहू, अपर महाप्रबंधक, तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना, उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (ष्टस्क्र) पहल के तहत घरघोड़ा स्थित शासकीय अस्पताल को दो वॉशिंग मशीनें भी प्रदान कीं। 12 किलोग्राम क्षमता एवं 5-स्टार रेटिंग वाली पूर्णत: स्वचालित इन मशीनों से अस्पताल में उपयोग होने वाली चादरें, परदे, यूनिफॉर्म तथा अन्य कपड़ों की नियमित एवं प्रभावी धुलाई संभव हो सकेगी। इससे संक्रमण नियंत्रण में सुधार होगा तथा स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनेगी। स्श्वष्टरु अधिकारियों ने कहा कि कंपनी क्षेत्रीय समुदाय के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी जनहित से जुड़ी पहलों को निरंतर समर्थन देती रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने भी इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेडशीट और वॉशिंग मशीनों की उपलब्धता से अस्पताल की कार्यक्षमता एवं सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इन पहलों से स्पष्ट है कि स्श्वष्टरु रायगढ़ क्षेत्र एवं तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर सामुदायिक विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
घरघोड़ा के शासकीय अस्पताल को मिली बड़ी सौगात
बेडशीट और वॉशिंग मशीनों से सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य सेवाएं



