NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘चावल उत्सव’ के माध्यम से पारदर्शिता और जनभागीदारी से घर-घर पहुँच रहा राशन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ‘चावल उत्सव’ के माध्यम से पारदर्शिता और जनभागीदारी से घर-घर पहुँच रहा राशन
रायगढ़

‘चावल उत्सव’ के माध्यम से पारदर्शिता और जनभागीदारी से घर-घर पहुँच रहा राशन

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
4 Min Read

‘हर घर अन्न, हर चेहरे पर मुस्कान’ के संकल्प को साकार करने आयोजित हो रहा चावल उत्सव
कलेक्टर ने जिले के सुदूर वनांचल धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम छाल में शासकीय उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण
हितग्राहियों से चर्चा कर राशन वितरण की ली जानकारी, समस्याओं के तत्काल समाधान के दिए निर्देश

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ‘हर घर अन्न, हर चेहरे पर मुस्कान’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ‘चावल उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, वितरण व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाना तथा हितग्राहियों के बीच शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास को मजबूत करना है।
्रइसी कड़ी में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने धरमजयगढ़ विकासखंड के छाल स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर पात्रतानुसार राशन मिलने की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद किया और उनके परेशानियों से रूबरू भी हुए। कलेक्टर ने संबंधित खाद्य निरीक्षक को समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान का संचालन कर रही गायत्री स्व-सहायता समूह से हितग्राहियों की संख्या, राशन भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। समूह ने बताया कि छाल में 147 अंत्योदय, 607 प्राथमिकता तथा 03 निराश्रित राशन कार्डधारी परिवार पंजीकृत हैं।
मार्च से हर माह की 7 तारीख को होगा आयोजन
कलेक्टर ने सभी पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन सामग्री का वितरण गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए तथा निगरानी में आम नागरिकों की सहभागिता भी रहे। इससे खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न हो और प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर उसका अधिकार मिल सके। बता दे कि शासन के निर्देशानुसार मार्च माह से प्रत्येक माह की 7 तारीख को जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में ‘चावल उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इससे वितरण प्रणाली अधिक व्यवस्थित होगी, दुकानों पर भीड़-भाड़ कम होगी तथा हितग्राहियों को सम्मानजनक वातावरण में खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।
10 लाख से अधिक सदस्यों को मिल रहा खाद्य सुरक्षा का लाभ
खाद्य विभाग द्वारा जिले में कुल 3,37,740 राशन कार्ड जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 10,61,177 सदस्यों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। अंत्योदय अन्न योजना, प्राथमिकता श्रेणी, एपीएल, निराश्रित एवं निशक्तजन कार्डधारकों को नियमानुसार राशन वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में ‘चावल उत्सव’ उत्साहपूर्वक प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में जिले विभिन्न उचित मूल्य की दुकानों के साथ रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के बोईरदादर वार्ड क्रमांक 48 स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

You Might Also Like

पत्नी के सामने पति के गर्दन पर युवक ने चलाया चाकू

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

सामूहिक विवाह ने रचा सौहार्द का इतिहास

रेनबो विद्यालय में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित

मधुकर सिंघानिया के घर धावा बोलने वाला शतिर चोर दो माह बाद पकड़ाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर घरघोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Next Article मोर मितान अभियान के तहत थाना बांदे पुलिस की पहल अपराध रोकथाम और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता

खबरें और भी है....

रायगढ़, बालोद और महासमुंद में संशोधित गाइडलाइन दरें लागू
राज्यपाल श्री डेका का रायगढ़ प्रवास
12वीं बोर्ड परीक्षा का हुआ आगाज, 6 हजार से भी अधिक छात्रों ने दी भौतिकी व भूगोल की परीक्षा
ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
पेड में फांसी पर लटकते मिली युवक की लाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?