NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
रायगढ़

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब

रोड टैक्स बचाने दूसरे वाहन का नंबर किया जा रहा उपयोग

lochan Gupta
Last updated: February 15, 2026 12:38 am
By lochan Gupta February 15, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। खरसिया पुलिस ने रोड टैक्स की चोरी कर शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के एक मामले का खुलासा करते हुए वाहन मालिक एवं ट्रांसपोर्टर कपिल शर्मा उर्फ राजा निवासी खरसिया के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।
कल दोपहर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े को सूचना मिली थी कि सुमित्रा राइस मिल, खरसिया में ट्रक क्रमांक सीजी 13 एडब्ल्यू 3051 धान लोड कर खड़ा है, जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने की आशंका है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की गई।
मौके पर मौजूद चालक ओमप्रकाश कौशिक से पूछताछ में पता चला कि वाहन का स्वामी कपिल शर्मा उर्फ राजा है। वाहन मालिक को तलब कर पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2021 में ट्रक क्रमांक सीजी 11 एबी 3370 को ग्राम शिवरीनारायण निवासी शेख फनी से खरीदा था, जिसका वर्ष 2019 से रोड टैक्स लंबित था। रोड टैक्स अदा किए बिना ही उसने अपने ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर ट्रांसपोर्ट के दूसरे वाहन सीजी 13 एडब्ल्यू 3051 का रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर धान परिवहन कार्य में उपयोग करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने पाया कि आरोपी द्वारा जानबूझकर शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर परिवहन किया जा रहा था। मामले में थाना खरसिया में धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

78 वें स्वतंत्रता दिवस पर सांसद राधेश्याम राठिया ने किया ध्वजारोहण

अदाणी फाउंडेशन के पशुधन विकास कार्यक्रमों से किसानों को मिल रहा लाभ

वार्ड 5 में 20 साल से कायम है दयाराम का वर्चस्व

एनटीपीसी लारा में बालिका सशक्तीकरण अभियान का समापन

30 मिनट में जरूरतमंद तक पहुंचे एंबुलेंस-सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत
Next Article सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना

खबरें और भी है....

लोकल ट्रेनों को मिली गति तो एक्सप्रेस की समस्या जस की तस
एक ही फ्रिज में रखे मिले वेज-नॉनवेज
फेब्रिकेशन दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र पर गंभीर आरोप
पीएम आवास हितग्राहियों को महापौर ने किए भवन अनुज्ञा वितरित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
लोकल ट्रेनों को मिली गति तो एक्सप्रेस की समस्या जस की तस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?