NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वित्तीय प्रबंधन को कैरियर के बेसिक स्टेप के रूप में ले छात्र-कलेक्टर गोयल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वित्तीय प्रबंधन को कैरियर के बेसिक स्टेप के रूप में ले छात्र-कलेक्टर गोयल
रायगढ़

वित्तीय प्रबंधन को कैरियर के बेसिक स्टेप के रूप में ले छात्र-कलेक्टर गोयल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा वित्तीय प्रबंधन पर चलाया जा रहा स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, पहले बैच का प्रशिक्षण रायगढ़ में प्रारंभ

lochan Gupta
Last updated: February 9, 2025 12:20 am
By lochan Gupta February 9, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा आज रायगढ़ के पीएम श्री नटवर स्कूल में वित्तीय प्रबंधन हेतु छात्र कौशल विकास कार्यक्रम के पहले बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिसमें कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव शामिल हुए। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन किसी भी कार्य की सफलता का नींव होता है। प्रभावी वित्तीय प्रबंधन के बिना कोई भी कार्य नहीं किया जा सकता। वित्तीय प्रबंधन का गुर सीखकर आप इस फील्ड से पैसे कमा सकते हैं, जिसका लाभ देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा। इस क्षेत्र में कैरियर की भी अपार संभावना है, आप अच्छी जॉब पा सकते है। इस प्रशिक्षण को आप अपने करियर निर्माण के बेसिक स्टेप के रूप में ले। आप कार्यक्रम का पहला बैच हो, सभी अच्छे से तैयारी करों। प्रथम लेवल पास करने के पश्चात दूसरे लेवल के लिए पात्र होंगे, इसके लिए आप अपनी तैयारी अच्छी रखें। इस दौरान उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं भी दी।
चार दिवसीय छात्र कौशल विकास कार्यक्रम में पहले दिन 60 छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्र कौशल कार्यक्रम में कुल 50 घंटे के प्रशिक्षण के साथ 2 स्तर शामिल हैं। प्रथम स्तर में छात्रों को बीएफएसआई के फाउंडेशन कोर्स की जानकारी दी जाएगी। जिसमें छात्रों को बीएफएसआई आर्किटेक्चर, म्यूचुअल फंड में निवेश, पूंजी बाजारों में निवेश, सुरक्षा के लिए आयकर और जीएसटी तथा भारत में फिनटेक के अवलोकन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रथम लेवल परीक्षा पास करने वाले सभी सफल छात्रों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे और वे स्टूडेंट स्किलिंग प्रोग्राम के लेवल 2 के लिए पात्र होंगे। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के युवाओं को सशक्त बनाने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

You Might Also Like

निकाय चुनाव में भौतिक सत्यापन के बिना जुड़े नए नामों पर कांग्रेस करेगी दावा आपत्ति : अनिल शुक्ला

दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

उच्च शिक्षा आयुक्त संतोष देवांगन ने किया छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित

दो पिकअप में लोड 105 बोरी अवैध धान जब्त

निर्माणाधीन प्लांट से छड़ चोरी, दो गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर व एसपी ने खरसिया में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
Next Article कमल में वोट देकर विकास कार्य में सहयोग करेगी जनता : सुरेश गोयल

खबरें और भी है....

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

Popular Posts

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?