NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जल ही जीवन है के संदेश के साथ ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जल ही जीवन है के संदेश के साथ ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ
रायगढ़

जल ही जीवन है के संदेश के साथ ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ

परसकोल में जल अर्पण दिवस का हुआ आयोजन

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 12:21 am
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में विकासखंड खरसिया के ग्राम पंचायत परसकोल में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल अर्पण दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल की शुद्धता, संरक्षण और सतत उपयोग के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान एफटीके के माध्यम से जल परीक्षण का प्रदर्शन किया गया तथा जल बहिनियों को इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों को जल गुणवत्ता के महत्व को विस्तार से समझाया गया और जल से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जल शुद्धता बनाए रखने, जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता रखने तथा भविष्य की जल सुरक्षा हेतु नियमित रूप से जल कर का भुगतान करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। साथ ही जल संसाधनों की रक्षा को हम सभी का सामूहिक कर्तव्य बताया गया। उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा “जल ही जीवन है” के नारों के साथ प्रभात फेरी निकालकर पूरे ग्राम में जनजागरूकता का संदेश प्रसारित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार सिदार, जनपद पंचायत खरसिया अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी राठिया, जनपद पंचायत खरसिया उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल, ग्राम पंचायत परसकोल के सरपंच श्री जयसिंह सिदार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायगढ़ की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरत्न, सहायक अभियंता श्री एस.आर. नारनौरे, उप अभियंता उमा सिदार सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बटमूल महाविद्यालय परिवार ने किया शैक्षणिक भ्रमण

खेत में काम करने के दौरान गिरी गाज, एक महिला की मौत

खड़ी ट्रेलर में कार टकराई, एक की मौत एक घायल

तमनार में गरीब परिवार पर बेदखली की कार्रवाई, बरसात में उजडऩे की कगार पर आशियाना

जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बहुफसली खेती अपनाने से पोषण व आमदनी में होगा सुधार-कलेक्टर
Next Article मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान

खबरें और भी है....

रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक को पिकअप ने कुचला
फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़
महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज
चार मौत के बाद परिजनों ने एनएच-49 पर किया चक्काजाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?