NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बहुफसली खेती अपनाने से पोषण व आमदनी में होगा सुधार-कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बहुफसली खेती अपनाने से पोषण व आमदनी में होगा सुधार-कलेक्टर
रायगढ़

बहुफसली खेती अपनाने से पोषण व आमदनी में होगा सुधार-कलेक्टर

‘फसल बदलो, जीवन बदलो’ पहल का रायगढ़ में हुआ शुभारंभ° फसल विविधीकरण पर जोर, किसानों को किया गया बीज वितरण

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 12:21 am
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “फसल बदलो, जीवन बदलो” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से संचालित यह पहल राज्य के नौ जिलों में लागू की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य कम पानी में उगने वाली एवं अधिक पोषण देने वाली फसलों को बढ़ावा देना, धान पर अत्यधिक निर्भरता कम करना तथा जलवायु अनुकूल कृषि प्रणाली विकसित करना है।
जिला कलेक्टोरेट में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि यह एक सामुदायिक आधारित पहल है, जिसमें महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि खरीफ में धान उत्पादन के बाद अब बहुफसली खेती की ओर बढऩा आवश्यक है। विभिन्न प्रकार के अनाज, दालें, तिलहन, सब्जियां और मसालों की खेती से परिवार के पोषण स्तर में सुधार तथा किसानों की आय में वृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि केवल धान पर निर्भर रहने से परिवार की पोषण आवश्यकताएं पूरी नहीं हो सकतीं। फसल विविधीकरण से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।
डॉ. हर्षा वशिष्ठ ने बताया कि कृषि बजट का लगभग 30 प्रतिशत भाग धान प्रोत्साहन पर व्यय होता है। उन्होंने कहा कि धान पर अत्यधिक निर्भरता का प्रभाव जल संसाधनों, मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए कम पानी में उगने वाली तथा अधिक पोषण देने वाली फसलों को अपनाना आवश्यक है। उप संचालक कृषि श्री अनिल वर्मा, बीज प्रमाणीकरण के प्रबंध निदेशक श्री अजय अग्रवाल तथा बीज निगम के महाप्रबंधक श्री विनोद वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने किसानों को विविध कृषि गतिविधियों से जुडऩे का आह्वान किया। अधिकारियों ने मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन तथा अन्य आयवर्धक गतिविधियों को अपनाकर आय के स्रोतों में विविधता लाने की सलाह दी। गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन और न्यूनतम समर्थन मूल्य के माध्यम से आय वृद्धि की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को जैविक किसान एवं बीज उत्पादक के रूप में पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। रायगढ़ के किसान प्रमोद साहू ने टपक सिंचाई और सब्जी उत्पादन के महत्व पर बल दिया। लैलूंगा की पुरस्कार प्राप्त महिला किसान गायत्री पैंकरा ने एकीकृत खेती से स्थिर एवं विविध आय प्राप्त होने की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में किसानों को बीज वितरित किए गए और फसल विविधीकरण अपनाकर समृद्ध एवं टिकाऊ कृषि भविष्य की दिशा में आगे बढऩे का आह्वान किया गया। इस अवसर पर बीएलएफ, प्रदान संगठन के सदस्यगण और बड़ी संख्या में कृषणगण मौजूद रहे।

You Might Also Like

आज से निकायों के प्लेसमेंट कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल

देवस्नान से प्रारंभ हुआ श्री जगन्नाथ रथोत्सव का पावन पर्व

घरघोड़ा में पकड़ाए 8 जुआरी, 5 हजार 160 रुपए नकद जब्त

एनटीपीसी के उपेक्षा से परेशान ट्रांसपोर्टर एक दिसंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

पीएफएमएस घोटाला, शिक्षक खुद बने वेंडर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वनांचल व खनिज प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने प्रशासन की व्यापक पहल
Next Article जल ही जीवन है के संदेश के साथ ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ

खबरें और भी है....

रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक को पिकअप ने कुचला
फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़
महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज
चार मौत के बाद परिजनों ने एनएच-49 पर किया चक्काजाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?