NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: थाना-चौकियों में लगा अनुभव क्यू आर कोड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > थाना-चौकियों में लगा अनुभव क्यू आर कोड
रायगढ़

थाना-चौकियों में लगा अनुभव क्यू आर कोड

आमजन थाने के संबंध में दे सकेंगे फीडबैक, आईजी के पास पहुंचेगी जानकारी

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2026 12:09 am
By lochan Gupta February 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में अनुभव क्तक्र कोड की शुरुआत कर दी गई है। पुलिस की यह पहल आम लोगों के लिए काफी बेहतर साबित होगी। पुलिस महानिरीक्षक ने बिलासपुर रेंज में अनुभव क्यूआर कोड लॉन्च किया, जिसके बाद रायगढ़ जिले के सभी थाना और चौकियों में क्यूआर कोड चस्पा कर दिया गया है।
अब आमजन इसके माध्यम से थाना से संबंधित अपना फीडबैक दे सकेंगे। जिले में 18 थाने और 3 पुलिस चौकियां हैं। इन थानों में प्रतिदिन लोग अपनी शिकायतें और अन्य जानकारी लेकर पहुंचते हैं। कई बार थाने में आम लोगों को किसी काम के लिए कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार समस्या का जल्द समाधान होने पर संबंधित लोगों में खुशी भी होती है। ऐसे में अब आमजन बिना किसी वरिष्ठ कार्यालय के चक्कर लगाए, सीधे संबंधित थाना के संबंध में अपना अनुभव, फीडबैक और समस्याएं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर अनुभव साझा करने पर यह फीडबैक सीधे बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक तक पहुंच जाएगा। इसके बाद समस्या का समाधान भी किया जाएगा। साथ ही थाना और वहां पदस्थ पुलिस अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन भी संभव हो सकेगा।

कैसे करेगा अनुभव क्यूआर कोड

आमजन अपने मोबाइल के गूगल कैमरे को खोलकर क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे। इसके बाद एक सरल गूगल फॉर्म खुलेगा, जिसमें प्रश्नोत्तर के माध्यम से संबंधित व्यक्ति अपना फीडबैक दे सकेगा। फॉर्म सबमिट करने पर यह जानकारी सीधे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में दर्ज हो जाएगी। फीडबैक देने वाला व्यक्ति चाहे तो अपनी पहचान और मोबाइल नंबर गोपनीय भी रख सकता है। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।

ऑफिस और थाना में लगाए गए

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि अनुभव क्यूआर कोड लॉन्च होने के बाद जिले के सभी थानों और चौकियों में इसे लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यह गूगल फॉर्म के माध्यम से काम करेगा। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद लोग थाना से संबंधित अपना अनुभव और जानकारी भरकर सबमिट करेंगे, जो सीधे उच्चाधिकारियों तक पहुंचेगा। जिले में इसके लिए एक नोडल राजपत्रित अधिकारी की भी नियुक्ति की जाएगी।

You Might Also Like

लोहे के हथियार से धमकाने वाले दो गिरफ्तार

बिजली कनेक्शन कटने के डर से रसूखदार भी पटा रहे हैं बकाया बिजली बिल

आर. एन. द्विवेदी का निधन

सुखनंदन पटेल सम्हालेंगे सिटी कोतवाली की कमान

राम की दुलारी राम दुलारी पहुंची राम के द्वार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रोजग़ार और आजीविका से ही बनेगा विकसित भारत : सालिक साय
Next Article फरार वारंटियों की धरपकड़ जोरो पर

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?