NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फरार वारंटियों की धरपकड़ जोरो पर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फरार वारंटियों की धरपकड़ जोरो पर
रायगढ़

फरार वारंटियों की धरपकड़ जोरो पर

214 फरार वारंटी गिरफ्तार, सभी को भेजा गया जेल, तमनार पुलिस रही अव्वल-26 स्थायी एवं 2 गिरफ्तारी वारंट तामील, वर्ष 2004 का फरार वारंटी 22 साल बाद धराया

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2026 12:10 am
By lochan Gupta February 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले की कमान संभालते ही अवैध शराब, जुआदृसट्टा, देह व्यापार एवं असामाजिक गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए 48 घंटे का विशेष महा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से पुलिस टीमों को तैनात कर एक साथ दबिश दी गई। अभियान के दौरान पुलिस ने जिलेभर से कुल 214 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।
अभियान की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य के बाहर तक जाकर फरार वारंटियों की पतासाजी की और उन्हें पकडक़र रायगढ़ लाया गया। लंबे समय से फरारी काट रहे आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून से बचना अब संभव नहीं है।
इस विशेष अभियान में तमनार पुलिस ने सर्वाधिक सफलता अर्जित करते हुए 26 स्थायी एवं 2 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसी क्रम में वर्ष 2004 के मारपीट एवं चोरी प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी साधुराम राठिया पिता जगन्नाथ राठिया निवासी टांगरघाट थाना तमनार को 22 वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी पंजाब प्रांत में छिपकर रह रहा था और हाल ही में गांव लौटने की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध इसी तरह सघन कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार

लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी ने स्कूली बच्चों को दिया उपहार

भवप्रीता डांस योगा एंड जुंबा एकेडमी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने की तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

मां काली की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article थाना-चौकियों में लगा अनुभव क्यू आर कोड
Next Article आज मनाया जाएगा ‘रोजगार एवं आवास दिवस’

खबरें और भी है....

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गिरी, दशकर्म से लौट रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश
कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?