NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नशामुक्त समाज और साइबर सुरक्षित गांव बनाना पुलिस की प्राथमिकता : एसएसपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नशामुक्त समाज और साइबर सुरक्षित गांव बनाना पुलिस की प्राथमिकता : एसएसपी
रायगढ़

नशामुक्त समाज और साइबर सुरक्षित गांव बनाना पुलिस की प्राथमिकता : एसएसपी

‘पुलिस जन चौपाल’ के माध्यम से नशामुक्ति अभियान के तहत गांव-गांव पहुंच रही पुलिस

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2026 12:00 am
By lochan Gupta February 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के तमनार थानाक्षेत्र से नशामुक्ति अभियान की शुरूआत की गई है। एसएसपी ने नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने निर्देशित किया है। इन्हीं निर्देशों के पालन में कल दिनांक 05.02.2026 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा ग्राम पोतरा में ‘पुलिस जन चौपाल’ आयोजित की गई, जिसमें करीब 300 से अधिक महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा एसएसपी शशि मोहन सिंह की युवाओं को नशे से दूर रखने की मंशा से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए जिले में नशामुक्ति को लेकर चलाए जा रहे अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने गांव में महिला समिति गठित कर अवैध शराब बनाने वालों को शराब निर्माण एवं बिक्री से रोकें, नहीं मानने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में नशामुक्ति को लेकर लैलूंगा पुलिस के साथ सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया।
वहीं आज एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा ग्राम साम्हरसिंघा में ‘नशा और फ्राड’ विषय पर ग्रामीणों को सचेत करने पुलिस जन चौपाल लगाई गई। चौपाल में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, परिवार व समाज में छवि खराब होती है, आर्थिक नुकसान होता है और अपराध की ओर व्यक्ति तेजी से बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर शिक्षा, खेल और रोजगार की ओर ध्यान देने की अपील की।
इसके साथ ही थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बताया गया कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक, केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाले मैसेज, ओटीपी साझा करना, फर्जी लॉटरी या इनाम के झांसे जैसे मामलों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा मुक्त समाज और साइबर सुरक्षित गांव बनाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चलाती रहेगी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश नशामुक्त समाज और साइबर सुरक्षित गांव बनाना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन विशेषकर युवा वर्ग नशे से दूर रहें, किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या ठगी की तुरंत पुलिस को सूचना दें। जनसहयोग से ही सुरक्षित, स्वस्थ और जागरूक रायगढ़ का निर्माण संभव है।

You Might Also Like

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग, कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

हमारे अधिकारों को सुनिश्चित करता है गणतंत्र – भाई महावीर

शाकम्बरी प्लांट और कोलवाशरी में कन्वेयर बेल्ट चलाने पर प्रतिबंध

हटरी चौक में सांडों की लडाई से मची खलबली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मशरूम उत्पादन ने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को दिया नया आयाम
Next Article शहर के 6 प्रमुख मार्ग नो-फ्लैक्स जोन घोषित

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?