NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल में सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > एसईसीएल में सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ
बिलासपुर

एसईसीएल में सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ

4 फरवरी से 7 फरवरी के बीच बहतराई स्टेडियम के एस्ट्रो तरफ मैदान में खिताब के लिए भीड़ रही हैं 8 टीमे, 1 दशक के लंबे इंतज़ार के बाद एसईसीएल कर रहा है टूर्नामेंट की मेजबानी

lochan Gupta
Last updated: February 5, 2026 12:20 am
By lochan Gupta February 5, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के तत्वावधान में कोल इंडिया अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ स्व. श्री बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान, बहतराई, बिलासपुर में सम्पन्न हुआ। पूरे आयोजन में ऊर्जा, अनुशासन एवं खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह प्रतियोगिता दिनांक 04 से 07 नवम्बर 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के मध्य रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन उपस्थित रहे।
इसके साथ ही श्री रोहताश्व बाजपेयी, अध्यक्ष, हॉकी बिलासपुर, श्रमसंघ प्रतिनिधियों में एसईसीएल कल्याण मण्डल के सम्मानित सदस्य श्री बजरंगी शाही, श्री राजेश शर्मा एवं श्री पी. चंद्रकांत की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही एसईसीएल मुख्यालय कल्याण मंडल समिति, जेसीसी सदस्य, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य, समस्त काउंसिल एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम सभी टीमों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी गई। इसके पश्चात निदेशक मंडल एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा गोल पोस्ट पर प्रतीकात्मक गोल कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। अतिथियों द्वारा सभी टीमों के खिलाडिय़ों से हाथ मिलाकर उन्हें आगामी मैचों हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। अपने संबोधन में श्री बिरंची दास ने कहा, खेल संगठन में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह प्रतियोगिता कोल इंडिया परिवार की खेल भावना और समन्वय का प्रतीक है। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों द्वारा टूर्नामेंट का पहला गोल कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की की शुरुआत में अतिथियों का भंगरा नृत्य से जोरदार स्वागत किया गया साथ ही एसईसीएल कर्मियों द्वारा एक स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति भी दी गई। इसके साथ छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से वातावरण पूर्णत: उत्सवमय एवं भव्य बन गया। इस प्रतियोगिता में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियाँ — एसईसीएल, ईसीएल, एनसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल, डब्ल्यूसीएल, एमसीएल तथा तेलंगाना स्थित सरकारी कोल कंपनी एससीसीएल — भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में खेले गए मुकाबलों में एसईसीएल ने ईसीएल को 8-0 से पराजित किया, एनसीएल ने बीसीसीएल को 4-1 से हराया, सीसीएल ने एससीसीएल को 3-1 से पराजित किया, एमसीएल ने डब्ल्यूसीएल को 1-0 से हराया, एसईसीएल ने बीसीसीएल को 6-0 से शिकस्त दी एवं अंतिम मैच में एनसीएल ने ईसीएल को 4-0 से पराजित किया।

You Might Also Like

कोरबा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

विशेष अभियान 3.0 स्क्रैप हटाने एवं सफाई में सबसे आगे एसईसीएल

डॉ. पीयूष अग्रवाल बने अखिल भारतीय चर्म रोग विशेषज्ञ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

‘स्वच्छोत्सव’ अभियान के तहत वेस्ट मटेरियल से बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री

भूपेश भ्रष्टाचार का सरगना-सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अदाणी फाउंडेशन ने ग्रामण खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Next Article आस्था, भक्ति और उल्लास के संग बांदे में गूंजा शनिनाम

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?