NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आस्था, भक्ति और उल्लास के संग बांदे में गूंजा शनिनाम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > आस्था, भक्ति और उल्लास के संग बांदे में गूंजा शनिनाम
छत्तीसगढ़

आस्था, भक्ति और उल्लास के संग बांदे में गूंजा शनिनाम

शनिदेव महाराज महोत्सव का भव्य आगाज़, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

lochan Gupta
Last updated: February 5, 2026 12:21 am
By lochan Gupta February 5, 2026
Share
3 Min Read

पखांजुर। धार्मिक आस्था और भक्तिभाव के पावन वातावरण में बांदे में आज से शनिदेव महाराज महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया। महोत्सव की शुरुआत परंपरागत भव्य कलश यात्रा के साथ की गई, जिसमें सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों की संख्या में शनि भक्तों ने सहभागिता की। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु जब भक्ति गीतों और जयकारों के साथ नगर भ्रमण पर निकले, तो पूरा बांदे क्षेत्र शनिदेव की भक्ति में सराबोर नजर आया।
कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजऱी, जहां श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सहभागिता ने यात्रा को और भी भव्य बना दिया। शनि देव के जयघोष और ढोल-नगाड़ों की गूंज से बांदे बाजार सहित आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में बदल गया। लगातार चौथे वर्ष आयोजित हो रहा यह पांच दिवसीय शनिदेव महाराज महोत्सव प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी 4 फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव के दौरान दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु बांदे पहुंचकर भगवान शनिदेव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
महोत्सव के प्रत्येक दिन विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, हवन, आरती एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति द्वारा प्रतिदिन विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। यह धार्मिक आयोजन केवल आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूती प्रदान कर रहा है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों का भी सराहनीय योगदान देखने को मिल रहा है। महोत्सव के अवसर पर मेले का स्वरूप भी देखने को मिल रहा है, जहां पूजा सामग्री, खिलौने, खान-पान और घरेलू उपयोग की विभिन्न दुकानें सजी हुई हैं। इससे जहां श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है, वहीं स्थानीय छोटे व्यापारियों को भी आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है। पूरे आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है, और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढऩे की संभावना जताई जा रही है।

You Might Also Like

10वीं में जागृति प्रजापति ने 97.17 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश में प्राप्त किया 10वां स्थान

पहली तारीख को ही दे देंगे महतारी वंदन योजना की राशि- सीएम साय

चारों तरफ राख ही राख, जिंदगी को मोहताज मवेशी और इंसान

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा

कबाड़ी के ठिकानों पर जीएसटी का छापा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसईसीएल में सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ
Next Article एसआईआर में बड़ी गड़बड़ी!, जिंदा मतदाता को मृत बताकर नाम काटने का दिया आवेदन

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?