रायगढ़। आज रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान शामिल हुए। जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान ने कहा यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा। देश के विभिन्न कोनों से पधारे सुप्रसिद्ध कविगणों ने अपनी ओजस्वी, हास्य एवं भावपूर्ण रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और देर रात तक श्रोताओं को साहित्य से जोड़े रखा। दीवान ने इस सफल एवं यादगार आयोजन के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की पूरी टीम को साधुवाद की पात्र बताया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल (पप्पू भैया ) के योगदान को स्मरणीय बताते हुए दीवान ने कहा पप्पू भाई के सतत प्रयासों से यह आयोजन इतने भव्य रूप मे संपन्न हो सका। ऐसे साहित्यिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच, सांस्कृतिक चेतना और रचनात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नवीन भवसागर एवं असिस्टेंट गवर्नर राकेश गर्ग नगर निगम के पूर्व सभापति सुरेश गोयल, भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिय़ा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रत्थू गुप्ता, रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष जायसवाल, रोटरी क्लब सचिव नयन अग्रवाल, रोटरी क्लब से जुड़ी श्रीमती रश्मि खीरवाल एवं विनोद अग्रवाल की उपस्थिति से आयोजन भव्य हो गया।



