NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुपम का अभिनंदन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुपम का अभिनंदन
रायगढ़

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुपम का अभिनंदन

कलाकारों साहित्यकारों ने साझा किये अनुपम पाल से अपने व्यक्तिगत और संस्थागत जुड़ाव के अनुभव, नई जि़म्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

lochan Gupta
Last updated: February 2, 2026 11:25 pm
By lochan Gupta February 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। बीते एक फरवरी की शाम ग्रैण्ड मॉल की पांचवीं मंजि़ल में संचालित द मसल्स फ़ैक्टरी जिम के कैफ़े में रायगढ़ की कला साहित्य बिरादरी की तरफ से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, यह आयोजन कलाकर्मी अनुपम पाल के सम्मान में आयोजित था, जिन्हें हाल ही में उनकी पार्टी भाजपा ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के छत्तीसगढ प्रदेश संयोजक की अहम् जि़म्मेदारी सौंपी है, इससे पहले अनुपम पाल सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में ही प्रदेश सह संयोजक के पद पर अपनी जि़म्मेदारियों का बख़ूबी निर्वहन कर चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद रायगढ़ के कला और साहित्यकर्मियों ने अनुपम पाल को शॉल बुके और सम्मान पत्र भी अपनी शुभकामनाओं के साथ भेंट किया।
इसी अवसर पर मौजूद रचनाकारों ने छत्तीसगढ भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल के सम्मान में स्वरचित रचनाओं का पाठ भी किया, सभी ने अनुपम पाल के साथ अपने संस्थागत और व्यक्तिगत जुड़ाव के अनुभव साझा किये। सभी के अनुभवों से एक बात जो साफ़तौर पर निकलकर आई वो ये कि अनुपम पाल वैचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं साथ ही उनका जुड़ाव सभी विचारधारा के लोगों से बना हुआ है और यही कारण है कि अनुपम पाल कला और संस्कृति के क्षेत्र में हर वर्ग के साथ गहरे तक जुड़ाव बना चुके हैं। पारंपरिक लोक कलाओं और लोक संस्कृति को लेकर वे बेहद संवेदनशील भी दिखाई देते हैं।
कला एवं साहित्य बिरादरी की तरफ़ से अनुपम पाल को भेंट किये गये सम्मान पत्र में कहा गया है कि ‘आपने रायगढ़ में कला, संस्कृति, रंगमंच और साहित्य के क्षेत्र से जुडक़र अपनी सक्रियता बरकऱार रखी है, राजनैतिक तौर पर आपकी प्रतिबद्धता भारतीय जनता पार्टी से रही है और अब आपको छत्तीसगढ प्रदेश में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है इसलिए हम बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, इसी प्रसंग के साथ आपका सम्मान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।’ अपने ही शहर में अपनी ही बिरादरी से मिले सम्मान को पाकर अभिभूत अनुपम पाल ने भरोसा दिलाया कि कला और संस्कृतिकर्म के लिये शहर में टाऊन हॉल के ऊपरी सभागार और पालीटेक्निक ऑडिटोरियम की उपलब्धता सहज सुलभ कराने की कोशिश की जायेगी, इसी के साथ ही साथ प्रदेश स्तर पर भी शासन की योजनाओं का लाभ कलाकारों साहित्यकारों तक पहुंचाने के लिये सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के माध्यम से ईमानदार प्रयास किये जायेंगे।

You Might Also Like

वो जिंदा बचा तो हमें नहीं छोड़ेगा, गिरफ्तारी के बाद वायरल हो रहा वीडियो

मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन ने दिए 71 करोड़

शहर के विभिन्न स्थानों में किया गया वृक्षारोपण

चैम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने प्रधानमंत्री से रेल टर्मिनल सहित रखी कई मांग

पुल की रेलिंग तोडक़र नदी में गिरी ट्रेलर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल हुए अरुणधर दीवान
Next Article कागज़ों में मजबूत, ज़मीन पर कमजोर, विष्णुपुर पुलिया निर्माण में गुणवत्ता और निगरानी की परतें उधड़ीं

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?