सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बरमकेला में संचालित प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास व कन्या छात्रावास तथा आदर्श प्री मैट्रिक अजजा कन्या छात्रा वास लेन्धरा का निरीक्षण कियें। लेंधरा में कलेक्टर के निरीक्षण समय बालिकाएं दोपहर का सामूहिक खाना खा रही थीं। कलेक्टर ने रसोई कक्ष, शयन कक्ष और परिसर का अवलोकन कियें साथ ही परिसर में मेथी, धनिया, लाल भाजी और प्याज खेती का अवलोकन कियें। उन्होंने बरमकेला क्षेत्र में आदिवासी विकास विभाग के अधीक्षक गिरवर नायक को एक तरफ का बाउंड्रीवाल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि परिसर में सब्जी भाजी के लिए पर्याप्त मात्रा में जमीन है, इसका उपयोग सेमी, तोरई, करेला, बैगन, टमाटर आदि का कृषि व उद्यानिकी विभाग के ड्रिप स्प्रींकलर पद्धति से खेती कर सब्जी भाजी का उपयोग छात्रावास सहित सरकारी स्कूलों में करने मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नोजे ने शाम को बरमकेला के आदिवासी बालक, कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। डॉ कन्नौजे ने दोनों छात्रावास के रसोई, भंडार कक्ष, परिसर का जायजा लिया। साथ ही वहां उन्होंने बालक-बालिकाओं से उनके नाम, कैरियर, लक्ष्य, दिन चर्या, पढ़ाई, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, कैरियर की तैयारी के लिए उसके अनुसार 12 वीं में विषय चयन व प्रवेश परीक्षा की तैयारी, कमरे और परिसर में प्रकाश व्यवस्था आदि के बारे में चर्चा किया। डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ तन-मन योजना के तहत जांच के बारे में जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने पूछा कि कोचिंग की व्यवस्था की गई है, उससे लाभ हो रहा है या नहीं। बालिकाओं ने कहा कि – कोचिंग से लाभ हो रहा है और स्कूल की टीचर और कोचिंग के टीचर एक जैसे ही पढ़ाते हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी पद में रहकर भी ईमानदारी और समर्पित होकर कार्य करना भी देश सेवा है। छात्रावास परिसर में सीपेज की जानकारी होने पर कलेक्टर ने परिसर का मुआयना किया और वहां गडढे को रेत, मिट्टी आदि से समतल करने के लिए जपं बरमकेला के सीईओ, नायब तहसीलदार को निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा और बरमकेला ब्लॉक के छात्रावास अधीक्षक गिरवर नायक उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण



