NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सरपंच-सचिव ने किया सवा लाख गबन, सीईओ की शिकायत पर एफआईआर दर्ज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > सरपंच-सचिव ने किया सवा लाख गबन, सीईओ की शिकायत पर एफआईआर दर्ज
धरमजयगढ़

सरपंच-सचिव ने किया सवा लाख गबन, सीईओ की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

lochan Gupta
Last updated: January 11, 2026 2:52 am
By lochan Gupta January 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़ जिले में जनपद पंचायत धरमजयगढ़ क्षेत्र के छाल तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खर्रा में वित्तीय अनियमितता के एक गंभीर मामले में पंचायत के सरपंच और सचिव के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने से पूरे जनपद क्षेत्र में हडक़ंप जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। इस कार्रवाई के बाद अन्य पंचायतों के सचिवों में भी भय और असमंजस का माहौल देखा जा रहा है। इस पूरे मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत खर्रा की उपसरपंच श्रीमती सुकवारा द्वारा लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के आधार पर जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मदनलाल साहू द्वारा अपने कार्यालयीन अमले के साथ व्यय संबंधी अभिलेखों की गहन जांच की गई। यह जांच भारत सरकार के अधिकृत पंचायत लेखा एवं प्रबंधन पोर्टल पर उपलब्ध विवरणों के माध्यम से की गई, जिसमें शिकायत को प्रथम दृष्टया सत्य पाया गया। जानकारी के अनुसार जांच में यह सामने आया कि ग्राम पंचायत खर्रा के सचिव ओम प्रकाश श्रीवास एवं सरपंच परमेश्वरी राठिया द्वारा बोर खनन तथा नाली निर्माण कार्य के नाम पर भुगतान आदेश जारी कर फर्जी एवं कोरे बिलों के माध्यम से शासकीय राशि का आहरण किया गया। आरोप है कि बोर खनन कार्य हेतु 90 हजार रुपये तथा नाली निर्माण कार्य हेतु 35 हजार रुपये दर्शाते हुए कुल 1 लाख 25 हजार रुपये का भुगतान किया गया। प्राथमिक जांच में शासकीय धनराशि के गबन एवं दुरुपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित सचिव एवं सरपंच के विरुद्ध आपराधिक कृत्य की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
हालांकि, सूत्रों के अनुसार यह मामला अकेला नहीं माना जा रहा है। क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी प्रकार की वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं, जिन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में यह प्रश्न स्वाभाविक रूप से उठता है कि क्या प्रशासन शेष मामलों में भी निष्पक्ष एवं व्यापक जांच कर कार्रवाई करेगा, अथवा केवल एक प्रकरण में कार्रवाई कर औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी।
हटाने की मांग पर नही हुई कार्रवाई, अब एफआईआर
इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक़ ग्राम पंचायत खर्रा के सचिव को हटाने के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर इस आशय की सूचना अधिकारी को दी गई थी लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद कोरा बिल लगाकर राशि आहरण किए जाने की जानकारी मिलने पर उप सरपंच ने विभागीय स्तर पर वित्तीय अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई।

You Might Also Like

क्रोंधा इलाके में तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए गौ वंश, आरोपी फरार

प्रशासन के आदेश को धता बता रहे रसूखदार

विधायक ने नए धान खरीदी केंद्र का किया उद्घाटन

सडक़ को लेकर आर्थिक नाकेबंदी, जिम्मेदारों पर भडक़े पूर्व मंत्री

मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, चालक फरार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम साय
Next Article फिर एक नव विवाहिता दहेज लोभियों का हुई शिकार

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?