NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फिर एक नव विवाहिता दहेज लोभियों का हुई शिकार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फिर एक नव विवाहिता दहेज लोभियों का हुई शिकार
रायगढ़

फिर एक नव विवाहिता दहेज लोभियों का हुई शिकार

फिर एक नव विवाहिता दहेज लोभियों का हुई शिकार

lochan Gupta
Last updated: January 11, 2026 2:53 am
By lochan Gupta January 11, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में एक विवाहिता महिला को दहेज की मांग करते हुए प्रताडि़त कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत के बाद महिला थाना की पुलिस ने ससुराल पक्ष के पति समेत सास – ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाने में एक महिला ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 23 दिसंबर 2024 को मुस्लिम रीति रीवाज से उसका विवाह मिर्जा सुहेल बेग 27वसूल, निवासी ब्लांक कालोनी वार्ड न 02 घरघोडा के साथ हुआ था। पीडि़ता ने बताया कि विवाह के समय परिजनो ने अपने हैसियत के मुताबिक नगद रकम 2 लाख 50 हजार एवं सोना, चांदी के जेवर, कांसा पीतल तथा स्टील के बर्तन एवं क्रांकरी के सामान वस्त्र तथा गृहस्थी के विभिन्न सामान प्रदान दिए थे। विवाह के दो दिन बाद ही 25 दिसंबर की सुबह 10 बजे पति मिर्जा सुहेल बेग, सास आमना खातुन एवं ससुर मिर्जा सलीम बेग ने शादी में खर्चा नहीं किए हो कहकर 5 लाख की मांग करने लगे।

मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाला

पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि दहेज की मांग पुरा नही कर पाने पर समझाईस देने 2 सितंबर को उसके पिता और भाई घरघोड़ा पहुंचे, ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पर अड़े रहे और पीडि़ता को घर से निकाल दिया। जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है।

कांउसिलिंग में साथ रखने से किया इंकार

पीडि़ता ने बताया कि अभी वह 08 माह की गर्भवती है और कई सामाजिक बैठको के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उसे नहीं रख रहे। महिला थाना रायगढ में कांउसिलिंग के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को रखने से इंकार भी कर दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने पूरे मामले की शिकायत महिला थाने में की है। जिस पर धारा 85, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया गया है।

कार के एवज में मांगे 25 लाख रुपए

पीडि़ता ने बताया कि एक माह के भीतर ही उसके पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों को नगद 5 लाख रुपए दे दिया। इसके बावजूद ससुराल के लोगों ने आज कल सामान्य लोग भी शादी में कार देते हैं कहते हुए कार के एवज में 25 लाख की मांग करने लगे। परंतु परिजनों ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण रकम देने से मना कर दिया।

वैवाहिक जीवन बचने सहती रही यातनाएं

पीडि़ता ने बताया कि उसके पति, सास तथा ससुर द्वारा की गई दहेज की मांग को पूरा नहीं करने पर वे लोग उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। साथ ही उससे गाली-गलौज, झगड़ा झंझट करने लगे। इतना ही नहीं पीडि़ता भूखा प्यासा रखा जाने लगा। पीडि़ता ने बताया कि वह अपना वैवाहिक जीवन टूटने नहीं देना चाहती थी, इसलिये मौन होकर यातनाएं सहती रही। इसके बावजूद उससे मारपीट किया जाता रहा।

गर्भपात कराने डालते रहे दबाव

पीडि़ता ने बताया कि मई माह में गर्भवती होने के बाद भी उसका पति मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देता रहा। साथ ही तलाक देने की बात कहा जाता रहा। साथ ही साथ पति, सास और ससुर एबर्शन कराने के लिये दबाव डालते रहे। इस दौरान उन्होंने जबरजस्ती एबर्शन की आई पिल गोली भी खिलाया। जिसे पीडि़ता बाथरूम जाकर उल्टी कर देती थी।

You Might Also Like

रोटरी क्लब ने किया ब्लड डोनेशन और चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन

पुरानी रंजिश में लकड़ी से हमला कर अधेड़ की हत्या

दुख कितना ही बड़ा हो जीवन रुकना नहीं चाहिए : पं विजय शंकर मेहता

यादगार बना विंटर वंनडरलैंड

अवैध कबाड़ परिवहन पर छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरपंच-सचिव ने किया सवा लाख गबन, सीईओ की शिकायत पर एफआईआर दर्ज
Next Article किशोरी से छेडख़ानी करने वाला अधेड़ गिरफ्तार

खबरें और भी है....

अटल से नबीन तक… 45 साल के युवा को सम्मान
सीजीएमएससी घोटाला : कारोबारी शशांक का जीजा समेत 3 अरेस्ट
भेलवाडीह की तीन सगी बहनों का सेना में हुआ चयन
बंटी डालमिया की गैंगवार से रायगढ़ का जहरीला हो रहा माहौल
शासकीय भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल से नबीन तक… 45 साल के युवा को सम्मान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?