NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
रायगढ़

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

lochan Gupta
Last updated: April 12, 2026 12:06 am
By lochan Gupta April 12, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज अपने विधायक निवास से एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित है, जिसमें वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सक्शन मशीन, सिरिंज पंप, पेशेंट मॉनिटर, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह एम्बुलेंस जिला चिकित्सालय में तैनात रहेगी और गंभीर मरीजों के लिए आपात स्थिति में जीवन रक्षक साबित होगी।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि सामान्यत: बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एम्बुलेंस अधिक संख्या में उपलब्ध होती हैं, लेकिन एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की संख्या सीमित रहती है। इसी कमी को देखते हुए और चिकित्सकों के सुझाव के आधार पर यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि कई बार गंभीर मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में रेफर करते समय रास्ते में ही स्थिति बिगड़ जाती है। ऐसी परिस्थितियों में यह एएलएस एम्बुलेंस मरीजों को निरंतर चिकित्सा सहायता प्रदान कर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने जानकारी दी कि लगभग 46 लाख रुपये की लागत से विधायक निधि के माध्यम से इस एम्बुलेंस को उपलब्ध कराया गया है। इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है, जिससे रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से अब रायगढ़ से रायपुर जैसे बड़े चिकित्सा केंद्रों में मरीजों को रेफर करना अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। पहले एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सुविधा की कमी के कारण कई बार गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था, जिसे अब काफी हद तक दूर किया जा सकेगा। इस एम्बुलेंस की खास बात यह है कि इसका उपयोग आम नागरिक भी कर सकेंगे। निजी उपयोग के लिए केवल डीजल खर्च के आधार पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे जरूरतमंदों को किफायती दर पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

You Might Also Like

महिला को डराकर लाखों के जेवरात की उठाईगिरी

सज्जी फिलिप, सूर्या पाण्डेय एवं मुकेश अग्रवाल जिला बदर

हरि बोल और संकीर्तन के बीच निकली बाहुड़ा रथ यात्रा

ट्रेलर से डीजल व बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कोड़ातराई बना जिले का पहला सीसीटीवी लैस गांव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शादी के पांच दिन बाद उठी अर्थीं, ट्रैक्टर पलटने से नवविवाहित दुल्हे की मौत
Next Article कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन

खबरें और भी है....

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
शादी के पांच दिन बाद उठी अर्थीं, ट्रैक्टर पलटने से नवविवाहित दुल्हे की मौत
सडक़ हादसे में एसईसीएल के अस्सिटेंट मैनेजर की मौत

Popular Posts

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?