NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
रायगढ़

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी

lochan Gupta
Last updated: April 12, 2026 12:08 am
By lochan Gupta April 12, 2026
Share
4 Min Read

वित्त मंत्री चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया विस्तृत निरीक्षण
ऑक्सी-जोन, हाईटेक लाइब्रेरी, खेल एवं पर्यटन परियोजनाओं से बदलेगी शहर की तस्वीर
केलो रिवर फ्रंट और एनीकट निर्माण से बढ़ेगी जल उपलब्धता व शहर की सुंदरता

रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने शनिवार को जिले के प्रवास के दौरान शहर में संचालित करोड़ों रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कला, संगीत, संस्कृति एवं साहित्य की नगरी रायगढ़ को उसकी मूल पहचान के साथ एक आधुनिक और विकसित शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में चल रही 9 प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
्रनिरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने दूध डेयरी क्षेत्र में विकसित हो रहे ऑक्सी-जोन, हाईटेक नालंदा लाइब्रेरी, रायगढ़ स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता की तैयारियों के तहत निर्मित हो रहे स्विमिंग पूल एवं खेल अधोसंरचना, पर्यटन विकास के लिए पहाड़ मंदिर के सौंदर्यीकरण, एसईसीएल द्वारा विकसित मरीन ड्राइव, कायाघाट पुल निर्माण, एसईसीएल स्टॉप डेम (सिंचाई), एफसीआई ऑक्सीजोन तथा फटहामुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य शासन द्वारा स्वीकृत इन सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि रायगढ़ अपनी मूल पहचान को बनाए रखते हुए तेजी से विकसित शहर की दिशा में अग्रसर है और इन विविध परियोजनाओं के माध्यम से शहर में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि निकट भविष्य में रायगढ़ एक आदर्श विकसित शहर के रूप में स्थापित होगा।
वित्त मंत्री ने शहर की सुंदरता और जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्माणाधीन एनीकट कार्य का भी अवलोकन किया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता होमेश नायक ने एनीकट निर्माण की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि कुल निर्धारित लंबाई में से लगभग 50 मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य 15 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य को 15 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शहर के भीतर प्रस्तावित जेलपारा एनीकट के जीर्णोद्धार एवं खर्राघाट बैराज निर्माण से संबंधित टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारणों की जानकारी ली और शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र की सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत पुराने जिंदल पुल से कायाघाट पुल तक विकसित किए जा रहे केलो रिवर फ्रंट परियोजना का भी निरीक्षण किया। लगभग 28.26 करोड़ रुपये की लागत (5 वर्षों के रखरखाव सहित) से संचालित इस परियोजना का कार्य 29 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जिसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत केलो नदी तट का सौंदर्यीकरण, छठ घाट का विकास, नई सडक़ों का निर्माण, कियोस्क (दुकानों) की स्थापना, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, कार एवं बाइक पार्किंग, नदी किनारे आकर्षक बोर्ड वॉक (वॉकिंग पाथवे), प्लांटर्स एवं मार्गों का निर्माण किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र शहर का प्रमुख पर्यटन और आकर्षण केंद्र बनेगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा रायगढ़ शहर को पूर्ण विकसित शहर के रूप में विकसित करने हेतु स्वीकृत इन कार्यों का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी समय-समय पर स्वयं निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करते रहते हैं, जिससे कार्यों में गुणवत्ता और गति बनी रहे।

You Might Also Like

दो दिवसीय नसों की समस्या का स्वास्थ्य शिविर आयोजित

अप दिशा से चलने वाली ट्रेने घंटो विलंब से पहुंची रायगढ़

महिला की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

विद्यार्थियों में उद्यमिता मानसिकता विकसित करने हेतु सक्षम रायगढ़ कार्यक्रम प्रारंभ

दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पीटा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन

खबरें और भी है....

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
शादी के पांच दिन बाद उठी अर्थीं, ट्रैक्टर पलटने से नवविवाहित दुल्हे की मौत
सडक़ हादसे में एसईसीएल के अस्सिटेंट मैनेजर की मौत

Popular Posts

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?