NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जशपुर में जमीन विवाद के बाद हुई मारपीट, 9 गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जशपुर में जमीन विवाद के बाद हुई मारपीट, 9 गिरफ्तार
जशपुरनगर

जशपुर में जमीन विवाद के बाद हुई मारपीट, 9 गिरफ्तार

जमीन-कब्जा करने की कोशिश, विरोध पर लाठी से हमला

lochan Gupta
Last updated: December 26, 2025 12:07 am
By lochan Gupta December 26, 2025
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र के ग्राम खजरीढाब में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षें में जमकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस पार्टी ने फ्लैग मार्च निकाला, वर्तमान में स्थिति समान्य है, पुलिस स्थिति पर पैनी नजर रख रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानाकरी अनुसार 24 दिसंबर को प्रार्थी भुवन लाल पिता कन्हैया लाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी खजरीढाब, चौकी कोतबा जिला जशपुर ने चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, वर्ष 2016 में आरोपी भद्देश्वर यादव के द्वारा उसके पिताजी कन्हैयालाल को ग्राम खजरीडाब में ही, 20 डिसमिल जमीन का बिक्री किया गया था, जिसकी रजिस्ट्री भी हो गई है, परंतु भद्देश्वर यादव के द्वारा वर्ष 2025 में पुन: अपनी जमीन में से 60 डिसमिल जमीन को कोतबा निवासी कुलदीप शर्मा को बिक्री कर दिया गया था, कुलदीप शर्मा के द्वारा प्रार्थी के पिताजी की 20 डिसमिल जमीन में भी अपना हक जमाया जा रहा था, जिसके सम्बन्ध में दिनांक 23.12.25 को कुलदीप शर्मा व उसके साथियों के द्वारा प्रार्थी के पिताजी की 20 डिसमिल जमीन में कब्जा करने हेतु प्रयास किया गया था, जिसे कि प्रार्थी व उसके पिताजी के द्वारा मना करने पर, उनके द्वारा प्रार्थी व उनके परिजनों से मारपीट की गई थी, जिसके सम्बन्ध में प्रार्थी ने पूर्व में दिनांक 23.12.25 को चौकी कोतबा में कुलदीप शर्मा व उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था, जिस पर चौकी कोतबा में आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 296, 351(2), 333, 115(2), 109(1), 190 व 191 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी। प्रार्थियों के द्वारा की गई रिपोर्ट व पुलिस की कार्यवाही से आरोपी भद्देराम यादव व उनके परिजन नाराज थे, इसी बात को लेकर आरोपी भद्देराम यादव व उनके परिजन खीत्रोमणि यादव उम्र 52 वर्ष, तलेश्वर यादव उम्र 34 वर्ष, महेश्वर यादव उम्र 48 वर्ष, ललित यादव उम्र 52 वर्ष, जागेश्वर यादव उम्र 45 वर्ष, आगेश्वर यादव उम्र 32 वर्ष*, रुशि यादव उम्र 52 वर्ष, गोपी यादव उम्र 26 वर्ष।
सभी निवासी ग्राम खजरीडाब, चौकी कोतबा, जिला जशपुर ( छ. ग) के द्वारा दिनांक 24.12.25 की सुबह तकरीबन 09.00 बजे के आसपास, लाठी डंडों से लैस होकर, प्रार्थी के घर में आया गया, व प्रार्थी तथा उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए, गंदी गालियां देते हुए उनसे मारपीट की गई थी, मारपीट के दौरान ही आरोपियों के द्वारा प्रार्थी के पिता कन्हैया यादव पर भी लाठी डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया गया था, जिससे वे बेहोश हो गए थे, जिस पर प्रार्थी के द्वारा चौकी कोतबा पुलिस की फोन के माध्यम से सूचना देने पर, पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल चौकी कोतबा में आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 298, 351(2), 333, 115(2), 109(1), 190(1) व 191 के तहत अपराध पंजीबद्ध के तहत का जांच विवेचना में लिया गया था। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मामले से जुड़े सभी 9 आरोपियों में भद्दे राम यादव उम्र 52 वर्ष, खीत्रो मणि यादव उम्र 52 वर्ष, तलेश्वर यादव उम्र 34 वर्ष, महेश्वर यादव उम्र 48 वर्ष, ललित यादव उम्र 52 वर्ष, जागेश्वर यादव उम्र 45 वर्ष, आगेश्वर यादव उम्र 32 वर्ष, रुशि यादव उम्र 52 वर्ष, गोपी यादव उम्र 26 वर्ष।
सभी निवासी ग्राम खजरीडाब, चौकी कोतबा, जिला जशपुर ( छ. ग)। को हिरासत में ले लिया गया व उनके कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त 06 लाठी के डंडे को भी पुलिस जप्त कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर सभी 09 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए, शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पार्टी के द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया, वर्तमान में स्थिति समान्य है, पुलिस परिस्थितियों पर पैनी नजर रखी हुई है। मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक बृजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक नारायण साहू, प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा, एडमोन तिर्की, व आरक्षक बूटा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि कोतबा क्षेत्र में जमीन विवाद पर मारपीट व बलवा करने वाले 09 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

शराबी पति ने पत्नी व दो बच्चें को उतारा मौत के घाट

फ्रेंड्स क्लब द्वारा कोमड़ो में आयोजित जिला स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

गुटखा में प्रयुक्त होने वाला 271 बोरी अवैध तम्बाकू को पुलिस ने किया जप्त

रील बनाने के चक्कर में हाथियों के दल के बीच फंस गए चार युवक

भव्य कलश यात्रा के साथ 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जशपुर के महागिरजाघर में गूंजे प्रभु यीशु के गीत
Next Article चूहा खाने पहुंचे 7 फीट के अजगर का रेस्क्यू, गाय कोठे में पैरा में बैठा था

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?