सारंगढ़। ग्राम चँदाई में तीन दिवसीय भव्य गुरूघासीदास जयंती एवं सत्संग समारोह का आयोजन उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न हुआ। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में वहीं जपं अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
समारोह के दौरान विधायक उत्तरी जांगड़े ने ग्राम चँदाई में 5 लाख रुपये की लागत से स्थापित हाई मास्क लाइट का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हाई मास्क लाइट से गांव में रात्रिकालीन रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी, जिससे सुरक्षा, सुविधा और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा हम आप के गांव विकास हेतु प्रतिबद्ध है और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में जपं अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव ठाकुर, सरपंच श्रीमती शमुंद बाई खूंटे, देव कोशले, पूर्व बीडीसी पटेल, डॉ. सुनील वारे, रमेश खूंटे युवा नेता, कांग्रेस पार्टी, देव कुर्रे, सुक्रीत कुर्रे, राकेश मैत्री, उप सरपंच सिद्धू, जीतराम कुर्रे (सचिव) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विधायक उत्तरी जांगड़े ने अपने संबोधन में गुरू घासी दास बाबा के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि – मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज भी समाज को सही दिशा देने वाला है। उन्होंने समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
चँदाई गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुई विधायक



