NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अटल परिसर पर अटल जी का जन्मदिन संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > अटल परिसर पर अटल जी का जन्मदिन संपन्न
सारंगढ़

अटल परिसर पर अटल जी का जन्मदिन संपन्न

lochan Gupta
Last updated: December 25, 2025 11:48 pm
By lochan Gupta December 25, 2025
Share
3 Min Read

सारंगढ़। छग शासन के आदेश पर नपा द्वारा अटल परिसर पर देश के यशस्वी राष्ट्र नायक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही जिसमें जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिपंसदस्य श्रीमती शिवकुमारी अनिल साहू, जिपं सदस्य मालती नंदलाल लहरे, वेदराम कुर्रे, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे,भरत जाटवर, मनोज जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल के साथ ही साथ वरिष्ठ भाज पा पदाधिकारी उपस्थित रहे।उनके द्वारा अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कियें, तदुपरांत अटल बिहारी वाजपेई के आदम कद प्रतिमा में माल्यार्पण कियें कार्यक्रम के दौरान मुख्य नपा अधिकारी ज्ञानपुंज कुलमित्र, उप अभियंता उत्तम कुमार कंवर, सहायक अभियंता पैंकरा के साथ भाजपा पदाधिकारी सदस्य और नपा कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर पालिका परिवार द्वारा भाजपा नेताओं गणमान्य नागरिकों को पुष्प गुच्छ दे सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा पार्षद मयूरेश केशरवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि – सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेगी बिगड़ेगी। मगर यह देश रहना चाहिए। इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए। मनुष्य को चाहिए कि – वह परिस्थितियों से लड़े, एक सपना टूटे तो दूसरा गढ़े। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि – 1 नवंबर 2000 को छग देश के 26 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया, इस प्रकार अटल जी की एक अटल प्रतिज्ञा पूरी हुई। वास्तव में राज्य का गठन करना कोई हंसी खेल तो था नहीं, कई वर्षों से लोग आवाज उठा रहे थे, इसके लिए लोग अनेक तरह से आंदोलन भी करते रहे पर राज्य का निर्माण नहीं हो पाया। यह तो अटल जी की दृढ़ इच्छा शक्ति का ही परिणाम है कि – बिना खून खराबे के छग राज्य का निर्माण हो गया। संजय पांडे ने कहा कि – अटल जी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता था, वह जो कहते थे वही करते थे, तथा जो करते थे वहीं कहते थे।उनकी इच्छा शक्ति बड़ी प्रबल थी तथा वादे के पक्के थे। 1 नवंबर 2000 को छग राज्य की स्थापना उनकी प्रबल इच्छा शक्ति का ही परिणाम है। उन्होंने 1998 में सप्रे शाला रायपुर के मैदान में जनता के नब्ज को टटोल कर वादा किया था कि – यदि आप लोकसभा में 11 में से 11 सीटों पर भाजपा को जीतागे तो मैं आपको छग राज्य दूंगा। हालांकि – चुनाव में भाजपा को 11 में से 8 सीट ही मिली लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार पुन: बनी तथा अटल जी पुन: प्रधानमंत्री बन गए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अपनी प्रतिज्ञा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की घोषणा कर दिये।

You Might Also Like

युवा पत्रकार गुलशन लहरे ने किया रक्तदान

सहा. आयुक्त बद्रीश ने कन्या छात्रावास किया निरीक्षण

पूरे शान से फहराया नगर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

राज्यपाल पुरस्कार अलंकरण से 55 स्काउट्स गाइड्स सम्मानित

विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई शोभायात्रा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चँदाई गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुई विधायक
Next Article राजनीति की नब्ज को भी भली भांति समझते थे डॉक्टर दुलीचंद : अरूणधर दीवान

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?