NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गुरु घासीदास जयंती पर्व पर ग्राम भिनोदा में रक्तदान शिविर, सेवा-समर्पण, मानवता का जीवंत उदाहरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > गुरु घासीदास जयंती पर्व पर ग्राम भिनोदा में रक्तदान शिविर, सेवा-समर्पण, मानवता का जीवंत उदाहरण
सारंगढ़

गुरु घासीदास जयंती पर्व पर ग्राम भिनोदा में रक्तदान शिविर, सेवा-समर्पण, मानवता का जीवंत उदाहरण

lochan Gupta
Last updated: December 25, 2025 11:47 pm
By lochan Gupta December 25, 2025
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर जिले के ग्राम भिनोदा में मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए रक्तदान महादान की भावना के साथ एक प्रेरणादायी रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इस शिविर ने सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदना का ऐसा संदेश दिया, जो लंबे समय तक समाज को प्रेरित करता रहेगा। इस रक्तदान शिविर में ग्राम भिनोदा सहित आसपास के गांवों के कुल 25 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदाताओं के चेहरों पर झलकता संतोष इस बात का सशक्त प्रमाण था कि किसी अनजान जीवन को बचाने का भाव ही सबसे बड़ा पुण्य और सच्ची मानवता है। जब समाज एकजुट होकर नेक उद्देश्य के लिए आगे आता है, तब हर कठिनाई स्वत: ही आसान हो जाती है।
ग्राम पंचायत भिनोदा द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखकर इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहे हैं। यह रक्तदान शिविर भी बाबा गुरु घासीदास जी के मूल विचार ‘मनखे-मनखे एक समान’ और सेवा को ही सच्चा धर्म मानने की भावना को सजीव रूप में प्रस्तुत करता नजर आया। आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सामाजिक जागरूकता, आपसी एकता और संवेदनशील सोच से ही एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम ने यह भी रेखांकित किया कि रक्तदान केवल एक चिकित्सीय आवश्यकता नहीं, बल्कि यह जीवन रक्षा का संकल्प, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय कर्तव्य का प्रतीक है। भिनोदा के ग्रामीणों द्वारा किया गया यह प्रयास आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा, ताकि वे भी गुरु घासीदास जी के मार्ग पर चलते हुए सेवा, करुणा और भाईचारे को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से ब्रिज किशोर अजगल्ले (सरपंच), संदीप टंडन (शिक्षक), फिरतुराम जांगड़े, गजेंद्र बंजारे, कामदेव अनंत, सोमनाथ भारद्वाज, तिलेन्दर अजय, भानु प्रताप अनंत, सहदेव कुमार अजगल्ले, जवाहिर लहरे, अमितेश बंजारे, राहुल बंजारे, प्रदीप सोनी, टेकराम सोनवानी (पंच), चित्रसेन घृतलाहरे (पत्रकार), तरुण सोनी (रोजगार सहायक), दूधराम सोनी, आशीष सोनी, हितेश टंडन, जय प्रकाश जांगड़े, उमेश टंडन, पारस जांगड़े, रविंद्रनाथ निराला, हरीश निराला एवं गोपी अजय (पत्रकार) शामिल रहे। यह आयोजन नि:संदेह ग्राम भिनोदा की सामाजिक चेतना, सामूहिक सहभागिता और सकारात्मक सोच का उज्ज्वल उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने गुरु घासीदास जी के विचारों को कर्म के रूप में साकार किया।

You Might Also Like

अग्रसेन झण्डोत्तोलन व मेला से अग्रसेन जयंती का शुभारंभ

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल मुफ्त बिजली का उठा रहे लाभ

27 साल बाद हुई एक बैंच के छात्र छात्राओं की भेंट

संजय बने जिला पंचायत अध्यक्ष

सीएमओ के सुस्त रवैया : तीन दिनों से नही आ रहा पानी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विनोद कुमार शुक्ल को विश्व हिन्दी अधिष्ठान की श्रद्धांजलि
Next Article चँदाई गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुई विधायक

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?